Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला गैंग का पर्दाफाश किया है. यूपी-बिहार से जुड़ी 29 महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया है.

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी. आक्रोशित परिजनों ने मुख्य आरोपी के घर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया, और पुलिस जांच में जुटी है.

Bihar Flood: नेपाल में भारी बारिश से बिहार के मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और कटरा प्रखंड के कई गांव पानी में डूब गए हैं.

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से साहेबगंज, पारू और सरैया के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर तटबंधों की निगरानी, नावों की व्यवस्था और राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं.

Muzaffarpur 102 Ambulance Case: मुजफ्फरपुर में मरीजों की जान बचाने वाली गाड़ी में मौत का सामान मिला है. इसके बाद से पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है. गैरकानूनी सामान को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Golu Chaudhary Arrest: मुजफ्फरपुर के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल गोलू चौधरी को STF और साहेबगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया. आरोपी 2021 से लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में फरार चल रहा था.

Muzaffarpur Drug Syndicate Bust: बिहार के मुजफ्फरपुर में मिठनपुरा पुलिस ने एक चौंकाने वाले पारिवारिक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है. झोपड़ी से 1000 पुड़िया स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है. पोता राहुल गिरफ्तार हो गया है. जबकि, मास्टरमाइंड दादा शिवशंकर शर्मा फरार है.

Muzaffarpur DJ Operator Murder: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गाने बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें डीजे संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी.

Muzaffarpur Instagram exploitation case: मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग छात्रा ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Muzaffarpur Man Stops Train for Wife: बिहार के मुजफ्फरपुर में पत्नी की बरामदगी न होने पर पति ने सकरा थाने के सामने हंगामा कर रेलवे गुमटी जाम कर दी, जिससे बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 15 मिनट तक फंसी रही.. बाद में पता चला कि पत्नी ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में केस कर रखा है.