देश

नफे सिंह राठी हत्याकांड: पुलिस ने गोवा से दबोचे 2 शूटर्स, दोनों नंदू गैंग से जुड़े, अन्य 2 की तलाश जारी

Nafe Singh Rathi murder case: इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 2 शूटरों को गोवा से पकड़ लिया है. पकड़े गए शूटर्स का नाम सौरव और आशीष हैं. दोनों दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार दोनों शूटर्स सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़े हे. दोनों शूटर्स को झज्जर पुलिस, एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिलकर पकड़ा है.

बता दें कि नफे सिंह राठी 25 फरवरी को अपनी फाॅर्चूनर कार में सवार थे. जब उनकी गाड़ी बराही फाटक के पास पहुंची तो आई-10 में सवार हमलावरों ने पूर्व विधायक पर गोलियां बरसा दीं. इस दौरान शूटर्स ने 40-50 राउंड फायरिंग की. हमले में नफे सिंह के अलावा उनके सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई. जबकि उनकी गाड़ी चला रहे ड्राईवर को भी गोलियां लगी थी. जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में केजरीवाल सरकार आज पेश करेगी 10वां बजट, सभी वर्गों पर रहेगा फोकस

मामले में झज्जर पुलिस ने नफे सिंह हत्याकांड के 3 आरोपियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित यिका था. वहीं आरोपियों की पहचान आशीष, दीपक सांगवान और अतुल के रूप में हुई. बता दें कि हत्या के बाद भी नफे सिंह के बेटों के पास आरोपियों की ओर 18 बार काॅल आई थीं. काॅल कर मीडिया से दूर रहने को कहा जाता था.

ये भी पढ़ेंः बुलंदशहर में बड़ा हादसा, नहर में कार गिरने से तीन लोगों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल, 3 लापता लोगों की तलाश जारी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

17 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

45 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

53 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago