Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बुलंदशहर में बड़ा हादसा, नहर में कार गिरने से तीन लोगों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल, 3 लापता लोगों की तलाश जारी

UP: मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

दुर्घटना ग्रस्त कार

UP: बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में एक कार के नहर में गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, दो गंभीर रूप से घायल हो गए और 3 लापता हैं. 3 लापता की लोगों की तलाश के लिए SDRF की टीम मौके पर तलाशी अभियान चला रही है.

मामले की जानकारी देते हुए बुलंदशहर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, “8 यात्रियों से भरी एक कार नहर में गिर गई, 5 को बचा लिया गया, इनमें से एक बच्चे की मृत्यु हो गई, दो गंभीर रूप से घायल हैं और दो सुरक्षित हैं. लापता 3 लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, NDRF और SDRF भी आ रही है. मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.”

मामले की जानकारी देते हुए एडीएम प्रशांत कुमार ने कहा, “शेरपुर गांव के निवासी किसी वैवाहिक समारोह के लिए जा रहे थे लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण उनकी गाड़ी एक नहर में गिर गई. हमें रात में 3 लोगों का शव मिल चुका था और बाकि लोगों की तलाशी जारी है. SDRF और अन्य टीम तलाश में लगे हुए हैं. बताया जा रहा है कि 3 लोग अभी लापता हैं.”

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital