महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद स्थित औरंगजेब की कब्र के आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. कब्र को हटाने के विवादों और बयानबाजी के चलते, पुलिस ने इलाके में अपनी मौजूदगी और बढ़ा दी है. कब्र की सुरक्षा को और सख्त बनाने के लिए बुधवार को कब्र के पीछे की दीवार पर लोहे के बड़े-बड़े पट्टे (लोहे की चादर) लगाए गए, ताकि किसी को भी इस स्थान पर बिना अनुमति के प्रवेश करने से रोका जा सके.
इससे पहले, निजाम शासनकाल में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा के लिए हज़रत ख्वाजा सैयद ज़ैनुद्दीन शिराजी द्वारा संगमरमर की जाली लगवाई गई थी. इसके बाद कब्र पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए हरे रंग की जालीदार प्लास्टिक का जाल भी लगाया गया था. अब सुरक्षा उपायों के तहत औरंगजेब की कब्र के आसपास लोहे के चादरों की बाउंड्री खड़ी की गई है, जो इस स्थान की सुरक्षा को और मजबूत बनाती है.
यह कदम राज्य में चल रहे विवादों के बीच उठाया गया है, जहां एक वर्ग औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग कर रहा है, जबकि दूसरे वर्ग के लोग इसे एक ऐतिहासिक धरोहर के रूप में देख रहे हैं. इसे लेकर इलाके में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
इससे पहले बीते शनिवार को औरंगजेब की कब्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. कब्र को तोड़ने को लेकर मिल रही धमकियों के चलते, शनिवार को जिले के पुलिस अधिकारियों ने कब्र का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया था. इस दौरान एसआरपी की एक बैच को तैनात किया गया, जबकि पहले से ही स्थानीय पुलिस की सुरक्षा मौजूद है.
कब्र की सुरक्षा के लिए दो सीनियर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं. इसके अलावा, कब्र तक जाने वाली सड़क पर दो जगहों पर नाकाबंदी की गई है और दो फिक्स प्वाइंट भी लगाए गए हैं. कब्र पर जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है और इसके बाद उन्हें जाने दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Nagpur Violence: भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, कई सोशल मीडिया अकाउंट्स की हुई पहचान
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…