मनोरंजन

जेल में Shahrukh Khan के बेटे Aryan की जान को था खतरा, तब इस एक्टर ने की थी मदद

Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स एंगल के तहत जेल गए थे और वे काफी समय तक जेल में रहे थे. इसके बाद आर्यन खान 27 दिव तक जेल में रहने के बाद 28वें दिन आर्थर रोड जेल से रिहा हुए थे. इन 28 दिनों में आर्यन ने बड़ी मुश्किले झेली थी. आलीशान घर में रहने वाले आर्यन ने जेल में अपना गुजारा किया था. लेकिन क्या आप जानते हैं जिस जेल में शाहरुख खान के बेटे थे उसी ऑर्थर रोड जेल के अलग बैरक में वहां एक एक्टर ऐसे भी थे जिन्होंने किंग खान के बेटे की मदद की थी. यहां तक कि उस दौरान ही इंडस्ट्री के और भी कई हाई प्रोफाइल लोग उल जेल में थे. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर कौन थे वो एक्टर?

इस एक्टर ने की थी किंग खान के बेटे की मदद

जी हां, हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि टीवी सीरियल्स और शोज में काम करने वाले एजाज खान है. वह  ‘बिग बॉस सीजन 7’ में भी नजर आ चुके हैं. एजाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जिस जेल में मैं था वहां शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी थे. उनके मुताबिक 3000 से ज्यादा कैदियों के बीच वो अनसेफ था. एजाज ने कहा किंग खान के बेटे भी उस दौरान जेल में थे.

आर्यन की जान को था खतरा

एजाज ने आगे कहा कि मैंने उनकी मदद की थी. मैंने उन्हें पानी और सिगरेट्स मुहैया करवाई थी. जेल में आप किसी के लिए इससे ज्यादा क्या कर सकते हैं. और हां मैंने उन्हें गुंडे और माफियाओं से भी बचाया. उन्हें आम बैरक में रखा गया था ताकि वो सुरक्षित रह सके. उनकी जान को खतरा हो सकता था.

ये भी पढ़ें: Shahrukh Khan ने बताया ‘मन्नत’ में उनके कुछ नियम हैं… मुझे घर में फोन कॉल उठाने की परमिशन नहीं है, घर में कुरान और भगवान साथ-साथ हैं

शिल्पी शेट्टी के पति की भी की थी मदद

एजाज खान ने इस दौरान शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की भी मदद की थी. एजाज ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि राज कुंद्रा मुझे रोज मैसेज किया करते थे. वो कड़ी निगरानी में थे. जब राज कुंद्रा जेल आए थे उस दौरान वहां पर मुझे पहले से ही 7 महीने का वक्त हो गया था. उन्होंने मेरी कोई मदद नहीं की बल्कि मैंने ही उनकी मदद की. चाहें बिस्किट हो, चाहें बिसलरी का पानी या फिर सिगरेट्स. जेल में इन सब चीजों की व्यवस्था करना इतना आसान नहीं होता है. उन्होंने मुझे पानी के लिए पूछा. सिर्फ नॉर्मल पानी ही मिलता था बिसलेरी नहीं. लेकिन उन्होंने इस डर से नॉर्मल पानी नहीं पिया कि कहीं वे बीमार ना पड़ जाएं. हालांकि एजाज खान ने राज कुंद्रा के प्रति आपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि वह उनके सभी एहसान भूल गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर की अदालत का फैसला

सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

8 minutes ago

पीएम मोदी ने ‘डियर फ्रेंड’ लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो…

14 minutes ago

नेपाल और श्रीलंका के बाद अब सर्बिया: टिकटॉक से लेकर सड़कों तक, कैसे सत्ता के सिंहासन हिला रही Gen Z?

सर्बिया से लेकर श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल तक युवाओं के आंदोलनों ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और…

20 minutes ago

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

51 minutes ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

1 hour ago