Nagpur
Nagpur: नागपुर के एक बिजनेसमैन ने ऑनलाइन जुए में 58 करोड़ रुपये गंवा दिए. मामले की जांच करते-करते पुलिस एक संदिग्ध सट्टेबाज तक पहुंच गई. सट्टेबाज के घर से भारी मात्रा में नकद और सोने के बिस्कुट बरामद हुए हैं. आरोपी नागपुर से 160 किलोमीटर दूर गोंदिया शहर का रहने वाला है. सट्टेबाज बुकी पुलिस के छापे से पहले ही भाग गया. आरोपी का नाम अनंत उर्फ सोंटू नवरतन जैन है. अधिकारी ने कहा, पुलिस को संदेह है कि वह दुबई भाग गया है.
नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, ” बुकी ने बिजनेसमैन को ऑनलाइन जुए के लिए मना लिया था. शुरुआत में झिझकने के बाद, व्यवसायी ने हवाला व्यापारी के माध्यम से 8 लाख रुपये सट्टेबाज को ट्रांसफर कर दिए. आरोपी ने पहले बिजनेसमैन को एक व्हाट्सएप लिंक भेजा, जिसमें 8 लाख रुपये खाते में जमा था. इसके बाद व्यवसायी ने जुआ खेलना शुरू कर दिया.
शुरुआत में तो व्यवसायी के ऊपर किस्मत मेहरबान रही. ऑनलाइन जुए में उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपये कमाए. लेकिन किस्मत अचानक पलट गई. देखते ही देखते व्यवसायी को 58 करोड़ रुपये का चूना लग गया. जब व्यवसायी ने जैन से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने इनकार कर दिया. इसके बाद व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत कर दी. मामले की तहकीकात करते हुए पुलिस नागपुर से 160 किलोमीटर दूर गोंदिया शहर पहुंच गई. रेड के दौरान पुलिस ने बुकी के घर से करोड़ों की भारी नकदी, सोना और चांदी बरामद किए. 17 करोड़ रुपये से अधिक कैश को गिनने के मशीनों को लगाना पड़ा. बड़ी मात्रा में नकदी की गिनती की जा रही है और जब्ती का अंतिम आंकड़ा अभी तक नहीं आया है.
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…