Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

5 के चक्कर में व्यवसायी ने गंवाए 58 करोड़, दुबई भागे सट्टेबाज के घर से 17 करोड़ कैश, 4 किलो सोना, 200 किलो चांदी बरामद

रेड के दौरान पुलिस ने बुकी के घर से करोड़ों की भारी नकदी, सोना और चांदी बरामद किए. 17 करोड़ रुपये से अधिक कैश को गिनने के मशीनों को लगाना पड़ा.

Nagpur

Nagpur

Nagpur: नागपुर के एक बिजनेसमैन ने ऑनलाइन जुए में 58 करोड़ रुपये गंवा दिए. मामले की जांच करते-करते पुलिस एक संदिग्ध सट्टेबाज तक पहुंच गई. सट्टेबाज के घर से भारी मात्रा में नकद और सोने के बिस्कुट बरामद हुए हैं. आरोपी नागपुर से 160 किलोमीटर दूर गोंदिया शहर का रहने वाला है. सट्टेबाज बुकी पुलिस के छापे से पहले ही भाग गया. आरोपी का नाम अनंत उर्फ सोंटू नवरतन जैन है. अधिकारी ने कहा, पुलिस को संदेह है कि वह दुबई भाग गया है.

व्यवसायी को लगा जुए की लत

नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, ” बुकी ने बिजनेसमैन को ऑनलाइन जुए के लिए मना लिया था. शुरुआत में झिझकने के बाद, व्यवसायी ने हवाला व्यापारी के माध्यम से 8 लाख रुपये सट्टेबाज को ट्रांसफर कर दिए. आरोपी ने पहले बिजनेसमैन को एक व्हाट्सएप लिंक भेजा, जिसमें 8 लाख रुपये खाते में जमा था. इसके बाद व्यवसायी ने जुआ खेलना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: मौत के मुंह से बाहर निकला शिवम, 150 फीट गहरे बोरवेल से गिरने के बाद NDRF की टीम ने ऐसे बचाई जान

रेड के दौरान भारी मात्रा में नकद, सोना, चांदी बरामद

शुरुआत में तो व्यवसायी के ऊपर किस्मत मेहरबान रही. ऑनलाइन जुए में उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपये कमाए. लेकिन किस्मत अचानक पलट गई. देखते ही देखते व्यवसायी को 58 करोड़ रुपये का चूना लग गया. जब व्यवसायी ने जैन से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने इनकार कर दिया. इसके बाद व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत कर दी. मामले की तहकीकात करते हुए पुलिस नागपुर से 160 किलोमीटर दूर गोंदिया शहर पहुंच गई. रेड के दौरान पुलिस ने बुकी के घर से करोड़ों की भारी नकदी, सोना और चांदी बरामद किए. 17 करोड़ रुपये से अधिक कैश को गिनने के मशीनों को लगाना पड़ा. बड़ी मात्रा में नकदी की गिनती की जा रही है और जब्ती का अंतिम आंकड़ा अभी तक नहीं आया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital