देश

नागपुर के एक तालाब में पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम

Nagpur News: नागपुर के हिंगना इलाके से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सालईमेंढा तालाब, जो अक्सर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, बुधवार को दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का गम दे गया. दोस्तों के साथ घूमने और मौज-मस्ती करने गए दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इस हादसे ने न केवल उनके दोस्तों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.

छुट्टी का दिन बना काल

हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान 19 वर्षीय आदित्य रामचंद्र चव्हाणे (निवासी राजीवनगर, नागपुर) और 19 वर्षीय अभिषेक अमीरचंद सिरसाम (निवासी सिंदेवाड़ा, वर्तमान में हिंगना) के रूप में हुई है. ये दोनों युवक एक निजी कंपनी में काम करते थे और उनकी नाइट ड्यूटी थी. बुधवार की दोपहर जब सूरज अपनी तपिश पर था अभिषेक अपने दोस्त आकाश मतिरेके के घर पहुंचा. वहां से आदित्य, नयन और सूरजपाल के साथ मिलकर सभी ने सालईमेंढा तालाब घूमने का प्लान बनाया.

मदद के लिए चिल्लाते रहे दोस्त

करीब ढाई बजे ये पांचों दोस्त अपनी मोटरसाइकिल से तालाब पहुंचे. गर्मी से राहत पाने के लिए आदित्य और अभिषेक ने पानी में उतरने का फैसला किया. लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि तालाब की गहराई उनके लिए जानलेवा साबित होगी. जैसे ही वे गहरे पानी में गए उनका संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे.

वहां मौजूद उनके तीन अन्य दोस्त किनारे से यह मंजर देख रहे थे लेकिन दुख की बात यह थी कि उन तीनों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था. वे किनारे से चीखते-चिल्लाते रहे मदद की गुहार लगाते रहे पर देखते ही देखते आदित्य और अभिषेक आंखों से ओझल हो गए.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad Police Encounter: पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी के पैर में लगी गोली; तीन आरोपी गिरफ्तार

घंटों की मशक्कत के बाद मिले शव

घटना की जानकारी मिलते ही हिंगना पुलिस और नागपुर महानगरपालिका की फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. गोताखोरों ने पानी में उनकी तलाश शुरू की. करीब चार-पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 7 बजे दोनों के बेजान शरीर पानी से बाहर निकाले जा सके. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए हिंगना के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया है.

फिलहाल हिंगना पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. जवान बेटों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago