देश

Nagpur Violence: नागपुर में हिंसा के 6 दिन बाद हटा कर्फ्यू, पुलिस ने पकड़े सैकड़ों उपद्रवी; वसूली की तैयारी

नागपुर में औरंगजेब कब्र विवाद को लेकर भड़की हिंसा के छह दिन बाद स्थिति अब सामान्य हो गई है. रविवार को संतरों के शहर नागपुर से पूरी तरह कर्फ्यू हटा लिया गया, हालांकि संवेदनशील क्षेत्रों में अब भी पुलिस बल तैनात है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हिंसा में शामिल दंगाइयों से नुकसान की भरपाई की जाएगी और जो भुगतान नहीं करेगा, उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नागपुर दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा.

हिंसा के बाद कर्फ्यू और पुलिस कार्रवाई

17 मार्च की रात को हुई हिंसा के बाद नागपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था, जिसमें कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांति नगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामबाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर पुलिस थाना क्षेत्र शामिल थे.

20 मार्च को नंदनवन और कपिल नगर थाना क्षेत्रों से और 22 मार्च को पचपावली, शांति नगर, लकड़गंज, सक्करदरा और इमामबाड़ा क्षेत्रों से कर्फ्यू हटाया गया था. रविवार दोपहर तीन बजे से गणेशपेठ, तहसील और यशोधरा नगर थाना क्षेत्रों से भी कर्फ्यू हटा लिया गया.

औरंगजेब कब्र विवाद और हिंसा का कारण

नागपुर में हिंसा तब भड़की जब यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रदर्शन के दौरान एक चादर, जिस पर धार्मिक श्लोक लिखे थे, जला दी गई. इसके बाद शहर के कई हिस्सों में पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आईं.

पुलिस पर हमला, 33 कर्मी घायल

हिंसा में पुलिस उपायुक्त स्तर के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस मामले में अब तक 112 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 92 को गिरफ्तार किया गया है. शेष गिरफ्तार नाबालिग हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है.

दंगाइयों से नुकसान की भरपाई कराई जाएगी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दंगाइयों से नुकसान की भरपाई कराई जाएगी. यदि वे भुगतान नहीं करते, तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी और जरूरत पड़ने पर बुलडोजर का इस्तेमाल भी किया जाएगा. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

30 मार्च को नागपुर आएंगे PM मोदी

सीएम फडणवीस ने स्पष्ट किया कि नागपुर हिंसा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि शहर के 80 प्रतिशत हिस्से हिंसा से अप्रभावित हैं और अब शांति बहाल हो गई है. पीएम मोदी 30 मार्च को नागपुर पहुंचेंगे और संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच साझा करेंगे.

सरकार जल्द लागू करेगी राहत योजना

राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि हिंसा में जिन लोगों की गाड़ियां और संपत्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें राहत दी जाएगी. अगले सात दिनों में राहत योजना लागू की जाएगी, लेकिन सरकार नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही करेगी.

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि किसी को भी दंगा भड़काने का अधिकार नहीं दिया जाएगा और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे.

Aarika Singh

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

16 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

28 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

54 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

2 hours ago