प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास विजन को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने ओडिशा में नया पावर प्लांट स्थापित करने और केंद्रीय परियोजनाओें के कार्यान्वयन को सराहाते राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई.
ओडिशा दौरे पर पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भुवनेश्वर में प्रदेश के विद्युत एवं शहरी मामलों की योजनाओं की समीक्षा की. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की.
समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने राज्य में विद्युत और शहरी मामलों के क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया. साथ ही, केंद्रीय मंत्री मंत्री ने शहरी और विद्युत क्षेत्रों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओडिशा में प्रचुर मात्रा में कोयला भंडारण है, राज्य में नए पावर प्लांट स्थापित करने की आपार संभावनाएं हैं. निजी निवेशकों और राज्यों के लिए पिटहेड पर संयंत्र स्थापित करने का सुनहरा मौका है. इससे राज्य के राजस्व में महत्वूपर्ण वृद्धि होने की संभावना है.
ओडिशा के उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को आश्वस्त किया कि प्रदेश में विद्युत एवं शहरी मामलों की योजनाओं को प्रमुखता से लागू किया जाएगा. ओडिशा ने जन सामान्य के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है एवं निरंतर प्रगतिरत है. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने राज्य सरकार को ओडिशा को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ओडिशा के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित है.
-भारत एक्सप्रेस
भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…
बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…
UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…