देश

दूध से धुलाए पैर… VIDEO वायरल होते ही नाना पटोले ने दी सफाई; बीजेपी ने थमाया ‘कांग्रेस कल्चर’ का टैग!

Nana Patole viral video: महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गए हैं. इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो है. वीडियो में कुछ लोग उनके पैर दूध से धोते हुए दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, उनके पैरों पर फूल चढ़ाए जा रहे हैं और पास में फल भी रखे नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुरु पूर्णिमा के अवसर का हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दल बीजेपी ने कांग्रेस और नाना पटोले दोनों पर तीखा हमला बोला है. वहीं, बढ़ते विवाद के बीच नाना पटोले ने भी अपनी सफाई सामने रखी है.

बीजेपी ने उठाए सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं कांग्रेस नेताओं की कार्यशैली और संस्कृति को दिखाती हैं. उनके मुताबिक, सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को ऐसे कामों से बचना चाहिए, क्योंकि इससे केवल आलोचना होती है और जनता के बीच गलत संदेश जाता है.

बीजेपी का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को खुद को इस तरह प्रस्तुत नहीं करना चाहिए कि लोगों के बीच व्यक्तिपूजा का संदेश जाए. इसी वजह से वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.

नाना पटोले ने क्या कहा?

विवाद बढ़ने के बाद नाना पटोले ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीडियो में दिखाई देने वाले लोग कोई कार्यकर्ता नहीं, बल्कि उनके परिवार के छोटे सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि, “वे मेरे परिवार के सदस्य हैं और मुझसे छोटे हैं. मैंने उन्हें कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं किया. मैं उस समय बस अपने फोन में व्यस्त था.”

नाना पटोले ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि भाजपा को हमें मूल्यों और परंपराओं के बारे में सिखाने की जरूरत है. RSS से जुड़े लोग, जहां युवा सदस्य बड़ों के पैर छूकर सम्मान दिखाते हैं, क्या वे हमें संस्कृति और मूल्यों के बारे में सिखाएंगे? हमें उनसे मूल्यों की शिक्षा नहीं चाहिए. और जो लोग दान चुराते हैं और मंदिरों को लूटते हैं, उनसे हमें सावधान रहना चाहिए. बस इतना ही कहना चाहूंगा. ”

पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं पटोले

यह पहली बार नहीं है जब नाना पटोले किसी विवाद को लेकर चर्चा में आए हों. इससे पहले भी उनके कई बयान राजनीतिक बहस का कारण बन चुके हैं. सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई थी, जब उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से कर दी थी.


ये भी पढ़ें: ‘सच की जीत हुई…’ महिला पहलवान केस में बृजभूषण शरण सिंह को मिली राहत, फैसले के बाद दिया पहला बयान


उस समय पटोले ने कहा था कि जिस तरह भगवान श्रीराम ने अपने समय में शोषित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने का काम किया था, उसी तरह राहुल गांधी भी आज देश के वंचित और परेशान लोगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उनके इस बयान पर भी बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था.

अब पैर धोने वाला वीडियो सामने आने के बाद नाना पटोले एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जहां बीजेपी इसे कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति से जोड़कर देख रही है, वहीं पटोले इसे पारिवारिक परंपरा और सम्मान का हिस्सा बता रहे हैं. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक चर्चा का विषय बना हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

29 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago