देश

शिवकुमार की बढ़ेगी ताकत या सिद्धारमैया का बैलेंस? दिल्ली में खडगे-राहुल की मुहर, कर्नाटक में 18 नए मंत्री फाइलन

कर्नाटक की राजनीति में जिस चीज का सबसे लंबे समय से इंतज़ार था, वह घड़ी आ गई है. मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) की कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को अंततः आलाकमान की हरी झंडी मिल गई है. दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला के साथ कई दौर की मैराथन बैठकों के बाद नई कैबिनेट की लिस्ट फाइनल कर ली गई है. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार (3 अगस्त) शाम 4 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है.

शाम को राजभवन में शपथ

प्रक्रिया सोमवार को ही निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा संभावित मंत्रियों की फाइनल सूची मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सौंप दी गई है. इसके बाद सीएम अंतिम मंजूरी के लिए इस लिस्ट को राज्यपाल को भेजेंगे. राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण शाम करीब 4 बजे होने की प्रबल संभावना है. राज्य में फिलहाल एक ही उपमुख्यमंत्री हैं और संकेत यही हैं कि उपमुख्यमंत्री पद में कोई बदलाव नहीं होगा.

जातीय संतुलन और सिद्धारमैया समर्थकों को तरजीह

इस कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय, जातीय, सामुदायिक और लैंगिक संतुलन को विशेष ध्यान में रखा गया है. मुस्लिम समुदाय, महिलाओं, अंहिदा वर्ग और युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है. इसके साथ ही, सीएम शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया समर्थक विधायकों के बीच भी बैलेंस बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: बुमराह हुए बाहर! अब उनकी जगह कौन? श्रीलंका दौरे के लिए भारत के पास हैं ये तीन विकल्प

ये 18 चेहरे हो सकते हैं शामिल

सूत्रों का दावा है कि करीब 18 से 20 विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा. चर्चा में जो नाम सबसे आगे हैं, उनमें रिजवान अर्शद, कनीज फातिमा, तनवीर सैत, पोंनन्ना, एस.एस. मल्लिकार्जुन, लक्ष्मण सावदी, यशवंतराय गौड़ा पाटिल, शरद बच्चेगौड़ा, चेलुवरयास्वामी, संतोष लाड, नयना मोटम्मा, लक्ष्मी हेब्बालकर और मधु बंगारप्पा प्रमुख हैं. डीके शिवकुमार विशेष रूप से लक्ष्मी हेब्बालकर को मंत्रिमंडल में शामिल कराने के पक्ष में हैं. शाम 4 बजे तक स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी कि आखिर किसका पलड़ा भारी रहा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

25 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

28 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

57 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

1 hour ago