देश

बच्चे की जिद ने खाकी को किया मजबूर! घर पर खुद पहुंचे उज्जैन के SP

Ujjain Police Sensitive Policing: मनोज भटनागर/उज्जैन: वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील और कोमल दिल धड़कता है, इसका एक बेहद अनूठा उदाहरण मध्य प्रदेश के उज्जैन से सामने आया है. यहां उज्जैन एसपी ऑफिस के सामने से रोज स्कूल जाने वाले नन्हे सहस्रजीत की जिद थी कि उसे अपने जिले के एसपी से मिलना है. बच्चे की इस मासूम सी इच्छा को पूरा करने के लिए एसपी साहब ने जो कदम उठाया, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

पिता ने रखी शर्त

दरअसल, सहस्रजीत रोज स्कूल जाते वक्त एसपी दफ्तर को देखकर बड़े साहब से मिलने की इच्छा जताता था. इस पर उसके पिता ने एक शर्त रखी कि अगर वह एक अच्छा वीडियो बनाएगा, तो वे उसे एसपी सर से जरूर मिलवाएंगे. बच्चे ने भी लगन दिखाते हुए एक बेहतरीन वीडियो तैयार कर डाला.

जब वीडियो सोशल मीडिया के जरिए उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा तक पहुंचा, तो उनका दिल पिघल गया.

घर पर अचानक पहुंचे कप्तान

आमतौर पर किसी बड़े प्रशासनिक अधिकारी से मिलने के लिए आम लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं. लेकिन एसपी प्रदीप शर्मा ने इस परंपरा को तोड़ते हुए एक मिसाल कायम की. उन्होंने बच्चे को अपने दफ्तर बुलाने के बजाय खुद उसके घर जाना बेहतर समझा.

जब पुलिस के बड़े साहब अचानक सहस्रजीत के घर पहुंचे, तो नन्हे बच्चे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और पूरा परिवार इस सरप्राइज को देखकर हैरान रह गया.

सोशल मीडिया हो रही तारीफ

एसपी प्रदीप शर्मा ने नन्हे सहस्रजीत से बड़े प्यार से बातचीत की, उसका हाल-चाल जाना और उसकी पीठ थपथपाकर उसका हौसला बढ़ाया. एक पिता द्वारा अपने बेटे से किए गए वादे को खाकी में मौजूद एक जिम्मेदार अधिकारी ने जिस खूबसूरती से पूरा किया, वह वाकई काबिले-तारीफ है. सोशल मीडिया पर अब इस भावुक वाकये का वीडियो छाया हुआ है और लोग इस दरियादिली की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भा पढ़ें: दूध से धुलाए पैर… VIDEO वायरल होते ही नाना पटोले ने दी सफाई; बीजेपी ने थमाया ‘कांग्रेस कल्चर’ का टैग!

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

7 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

10 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago