नंदीग्राम का संग्राम हारीं ममता! (AI IMAGE)
Nandigram Assembly By Election: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को एक और बहुत बड़ा झटका लगा है. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से नंदीग्राम सीट के लिए घोषित की गईं उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इस घटनाक्रम के बाद इस बेहद हाई-प्रोफाइल सीट पर ममता खेमे का कोई आधिकारिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं बचा है, जिसे राज्य की राजनीति में बहुत बड़ा उलटफेर माना जा रहा है.
खबरों के मुताबिक, संचिता प्रधान डे ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की, जिसके तुरंत बाद उन्होंने चुनाव से अपने कदम पीछे खींचते हुए उम्मीदवारी वापस ले ली. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को टीएमसी के लिए बड़ा ‘खेला’ माना जा रहा है. नामांकन वापस लेने की समय-सीमा खत्म होने के कारण अब ममता गुट इस सीट पर कोई नया उम्मीदवार भी खड़ा नहीं कर पाएगा.
नंदीग्राम विधानसभा सीट हमेशा से ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच नाक की लड़ाई रही है. हालिया राज्य विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही टीएमसी के भीतर आपसी खींचतान और बगावत की खबरें आ रही थीं. ऐसे में इस महत्वपूर्ण उपचुनाव में अपने ही घोषित प्रत्याशी का पीछे हट जाना यह दर्शाता है कि ममता की पार्टी जमीनी स्तर पर कमजोर हो रही है. नंदीग्राम में आगामी 6 अक्टूबर को मतदान होना है, लेकिन मतदान से पहले ही ममता बनर्जी का खेमा यह संग्राम हारता हुआ नजर आ रहा है. भाजपा खेमे में जहां इस घटनाक्रम से उत्साह है, वहीं टीएमसी में इस झटके के बाद भारी हताशा देखी जा रही है.
यह भी पढ़ें:साकेत मॉल में मुलाकात, नेब सराय में बंधक… दिल्ली में हनीट्रैप किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…