देश

नासा-इसरो के ‘निसार’ ने भरी उड़ान, 20 दिन में होगी धरती की स्कैनिंग

NASA ISRO NISAR Satellite: नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (निसार) सैटेलाइट का प्रक्षेपण 30 जुलाई 2025 को शाम 5:40 बजे किया गया. इस मिशन का लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हुआ. इसरो का GSLV-F16 रॉकेट बुधवार को आसमान में नजर आया. यह नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की पहली अर्थ अब्जर्वेशन सैटेलाइट मिशन है. यह 12 दिन में पृथ्वी की स्कैनिंग करेगा.

नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (NISAR) का उद्देश्य पारिस्थितिक तंत्र, बर्फ की चादरों, और भूकंप व सुनामी जैसे प्राकृतिक खतरों की निगरानी के लिए डेटा अध्यन करना है. 1.5 बिलियन डॉलर की लागत वाला यह उपग्रह धरती की निगरानी के लिए सबसे महंगा सैटेलाइट कॉम्बिनेशन है.

NISAR की विशेषताएं

  • भूकंप: फॉल्ट लाइनों में होने वाली छोटी हलचल को पकड़ लेता है, जिससे भूकंप की संभावना का अनुमान लगाया जा सकता है.
  • सुनामी: भूकंप के बाद समुद्र की हलचल और तटीय बाढ़ को मॉनिटर करके सुनामी की चेतावनी देता है.
  • ज्वालामुखी: ज्वालामुखी के नीचे की गतिविधि या जमीन की सूजन को देखकर विस्फोट की खबर देता है.
  • भूस्खलन और बाढ़: पहाड़ों में मिट्टी की हलचल या नदियों के जलस्तर को मापकर भूस्खलन और बाढ़ का अलर्ट देता है.

भारत के लिए NISAR का महत्व

भारत में हिमालयी क्षेत्रों में भूकंप, असम-केरल में बाढ़ और उत्तराखंड में भूस्खलन जैसी आपदाएं आम हैं. NISAR इनका पहले से पता लगाकर जान-माल बचाने में मदद करेगा. साथ ही, यह सैटेलाइट कृषि, जल प्रबंधन, और तटीय सुरक्षा में भी मदद करेगा.

ये भी पढ़ें: बांके बिहारी मंदिर विवाद: गोस्वामी पक्ष को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, वकील पर एक्शन

लॉन्च और विशेषताएं

NISAR को इसरो के GSLV-F16 रॉकेट से लॉन्च किया गया. यह पहली बार था जब GSLV ने सूर्य-समकालिक कक्षा में सैटेलाइट भेजा. सैटेलाइट का वजन 2,392-2,800 किलो है और यह SUV जितना बड़ा है. लॉन्च को इसरो के यूट्यूब चैनल पर लाखों लोगों ने लाइव देखा. यह सैटेलाइट भारत और दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. NISAR की मदद से हम प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम कर सकते हैं और जान-माल की सुरक्षा कर सकते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

7 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

19 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

44 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

58 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

2 hours ago