देश

महाराष्ट्र का एपस्टीन! कई महिलाओं के साथ यौन शोषण करने वाला ज्योतिषाचार्य गिरफ्तार, पुलिस ने 58 अश्लील वीडियो किया बरामद

Nashik Astrologer Arrest: महाराष्ट्र के नासिक से ज्योतिष की आड़ में एक महिला के साथ रेप करने वाले एक ज्योतिषाचार्य को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान अशोक खरात के रूप में हुई है. वह बहुत ही प्रभावशाली और पहुंच वाला व्यक्ति है. आरोपी ने कई अलग-अलग महिलाओं के साथ अपराध की वारदात को अंजाम दिया है.

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अनुष्ठान के बहाने 67 साल के ज्योतिषी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसे सम्मोहित कर दिया. उसके बाद आरोपी ने उसकी आस्था का फायदा उठाते हुए उसका यौन उत्पीड़न किया.

पुलिस के मुताबिक अशोक खरात खुद को कैप्टन कहता है, क्योंकि वह मर्चेंट नेवी से सेवानिवृत्त अधिकारी है. पुलिस की जांच में पता चला है कि सिर्फ एक महिला के साथ ही यौन शोषण नहीं हुआ है.

कैसे हुआ गिरफ्तार?

शिकायत मिलने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक गुप्त अभियान चलाया. पुलिस उसके नासिक स्थित फार्महाउस में अंधेरे में पहुंची और जोर से चोर-चोर का हल्लाकर आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना दिया.

इसी हंगामे का बहाना बनाकर पुलिस अशोक खरात के घर में घुस गई. वह कुछ समझ पाता उससे पहले पुलिस ने उसके बेडरूम से ही गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के पास से पुलिस को एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस सहित कई खाली कारतूस बरामद की है.

ऐसे जाल में फंसाता था ज्योतिष

जांच में पता चला है कि अशोक खरात महिलाओं को उनकी समस्याओं को हल करने की बात कहके उन्हें अपनी जाल में फंसाता था और अपने कार्यालय में बुलाता था.

जब महिलाएं उसके कार्यालय पहुंचती थीं तो वह उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर सम्मोहित कर लेता था. जिसके बाद वह महिलाओं को डरा-धमकाकर उनका रेप करता था.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन गैस चोर! दिल्ली में बिना बुकिंग 4 गुना दाम पर बिक रही गैस; भारत एक्सप्रेस के कैमरे में कैद हुई हकीकत

महिलाओं को तंत्र-मंत्र का दिखाता था डर

पुलिस के मुताबिक अशोक खरात महिलाओं को उनके पतियों की मौत की धमकी देकर या तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर उनको अपने गिरफ्त में लेता था. अशोक खरात के पास से पुलिस ने एक पेन ड्राइव बरामद की है, जिसमें कथित रूप से 58 अलग-अलग महिलाओं से जुड़े अश्लील वीडियो क्लिप हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

41 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

55 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago