AI के मदद से बनाई गई तस्वीर
Gold-Silver Prices: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच गुरुवार (19 मार्च) को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. आमतौर पर ऐसे हालात में कीमती धातुओं की कीमत बढ़ती है, लेकिन इस बार बाजार में भारी बिकवाली के कारण इनके दाम कई हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गए.
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 999 शुद्धता वाला सोना एक ही दिन में करीब 6,990 रुपए गिरकर 1,47,889 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. इससे पहले बुधवार को इसकी कीमत 1,54,879 रुपए थी. यानी निवेशकों को एक दिन में ही बड़ा झटका लगा.
चांदी की बात करें तो इसमें और भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव गुरुवार को 20,034 रुपए गिरकर 2,29,873 रुपए प्रति किलो पर आ गया, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 2,49,907 रुपए प्रति किलो थी.
अगर पिछले एक हफ्ते की बात करें तो सोने के दाम 12,000 रुपए से ज्यादा टूट चुके हैं, जबकि चांदी 38,000 रुपए से अधिक सस्ती हो गई है. यानी दोनों धातुओं में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी यही ट्रेंड देखने को मिला. शाम तक अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 10,500 रुपए गिरकर 1,42,516 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी लगभग 30,000 रुपए टूटकर 2,23,400 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई.
दिन के कारोबार में सोना 1,52,449 रुपए के उच्च स्तर तक गया, लेकिन बाद में गिरकर 1,41,121 रुपए तक आ गया, जो फरवरी के बाद का सबसे निचला स्तर है. इसी तरह चांदी भी दिन में ऊपर जाने के बाद काफी नीचे फिसल गई.
ये भी पढ़ें: Samsung का धमाका! 1.5 लाख का फोन अब आधी कीमत में, जानिए क्या है नया ऑफर?
विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में तनाव, अमेरिका-ईरान से जुड़ी खबरें, डॉलर में उतार-चढ़ाव और तेल की कीमतों की अस्थिरता के कारण बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है. इसी वजह से निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे सोने और चांदी के दाम में इतनी बड़ी गिरावट आई.
-भारत एक्सप्रेस
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…