Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक जिले के येवला शहर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने कथित तौर पर शादी समारोह में पहुंचकर दूल्हे और उसके रिश्तेदारों पर डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने की खौफनाक कोशिश की.
युवती और ऋषभ ने परिवार की मर्जी के खिलाफ सितंबर में शादी की थी, जिसके बाद रविवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों से समारोह आयोजित किया गया था. गुस्से में आए रिश्तेदारों ने समारोह में हंगामा कर डीजल डाला और मारपीट की, जिससे 7-8 लोग घायल हो गए. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
भारतीय समाज में आज भी कई जगह प्रेम विवाह को आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता है, और कई बार इसका परिणाम बेहद भयानक होता है. महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसी ही दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लव मैरिज से खफा वधू पक्ष के लोगों ने शादी समारोह में जमकर तांडव मचाया और दूल्हे तथा उसके परिजनों को जिंदा जलाने का प्रयास किया.
पुलिस के अनुसार, येवला निवासी ऋषभ दीपक भगुंडे का निफाड़ तालुका के रामपुर नैताले गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने परिवारों की नाराजगी के बाद घर से भागकर सितंबर महीने में हिंदू विवाह कानून के तहत शादी कर ली थी. इसके बाद, रविवार 25 अक्टूबर 2026 को येवला शहर के एक लॉन में दूल्हे के परिजनों की तरफ से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वेडिंग रिसेप्शन या विवाह समारोह का आयोजन किया गया था.
आरोप है कि प्रेम विवाह से बुरी तरह बौखलाए युवती के परिजन डीजल से भरे कैन लेकर सीधे शादी समारोह में आ धमके. उन्होंने वहां मौजूद दूल्हे और उसके रिश्तेदारों पर डीजल उड़ेल दिया और उन्हें आग के हवाले करने की कोशिश की. इस खौफनाक हरकत के दौरान जब बारातियों और परिजनों ने विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प और मारपीट शुरू हो गई.
इस पूरी घटना के दौरान समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मारपीट में 7 से 8 लोग घायल हो गए. वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में भी कैद कर लिया. सूचना मिलते ही येवला शहर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस इंस्पेक्टर संदीप मंडलिक के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर आगे की कानूनी जांच जारी है.
यह भी पढ़ें-अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…
Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…
नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…
Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…
बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…