खेल

भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, राधे- गोविंद नाम जाप करते हुए वीडियो वायरल

Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपने भक्तिमय अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दोनों सितारे मुंबई में अमेरिकन सिंगर कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में शामिल हुए, जहां वे ‘राधे-गोविंद’ का जाप करते और भक्ति में झूमते नजर आए. सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों का आध्यात्मिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

कीर्तन में भक्ति में लीन दिखे अनुष्का-विराट

वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के साथ ऑडियंस के बीच बैठे दिखाई दे रहे हैं. कीर्तन के दौरान अनुष्का पूरे उत्साह के साथ ‘राधे-गोविंद’ का जाप करती नजर आती हैं. वह भजन की धुन पर झूमती हैं और तालियां बजाकर भक्ति में लीन दिखाई देती हैं. वहीं, उनके बगल में बैठे विराट कोहली भी आंखें बंद करके मंत्र का जाप करते और भक्ति में झूमते नजर आ रहे हैं. विराट अनुष्का  का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में वे कैमरे की तरफ देखते हुए भी नजर आते हैं. फैंस उनके इस सादगी भरे और आध्यात्मिक रूप पर प्यार लुटा रहे हैं.

पहले भी कीर्तन में शामिल होते रहे हैं दोनों

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का आध्यात्मिकता के प्रति लगाव पहले भी कई मौकों पर देखने को मिला है. दोनों अक्सर कीर्तन में शामिल होकर भक्ति संगीत का आनंद लेते नजर आते हैं. लंदन में भी उनके कीर्तन में शामिल होने की चर्चा होती रही है. कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में दोनों की मौजूदगी ने एक बार फिर उनके आध्यात्मिक पक्ष को सुर्खियों में ला दिया है.

अनुष्का के एथनिक लुक ने भी खींचा ध्यान

कीर्तन के दौरान अनुष्का शर्मा अपने सिंपल और खूबसूरत एथनिक लुक में नजर आईं. उन्होंने मजेंटा कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद आकर्षक दिखाई दे रही थीं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फैंस उनके इस लुक की भी तारीफ कर रहे हैं. वहीं, विराट कोहली ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए. उनका सादा अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है. दोनों के लुक से लेकर उनके भक्तिमय अंदाज तक, वीडियो के हर पहलू पर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. फिलहाल, अनुष्का और विराट का ‘राधे-गोविंद’ का जाप करते हुए यह वीडियो फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

सफला एकादशी: सब कुछ गंवा देने वाले राजकुमार की कहानी, जानिए कैसे एक पावन दिन बना उद्धार का प्रतीक

सफला एकादशी की पौराणिक कथा में जानिए राजकुमार लुंपक की कहानी- कैसे अनजाने में किए…

9 minutes ago

लखनऊ में 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों के हाथों में पहुंचा टैबलेट, युवाओं ने सीएम योगी का जताया आभार

जनजातीय गौरव दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी की मौजूदगी में लखनऊ…

25 minutes ago

संगम नगरी में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, 12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट में बनेंगे 45 स्टेशन

प्रयागराज में 12,000 करोड़ की लागत से 60 किमी लंबे मेट्रो प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट तैयार…

43 minutes ago

‘नक्सलवाद के खात्मे से बस्तर और गढ़चिरौली में लौटी उम्मीद की रोशनी’, पीएम मोदी बोले- माओवादी आतंक से मिली मुक्ति

जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि देश को माओवादी आतंक से मुक्ति…

56 minutes ago

यूपी चुनाव में बीजेपी का मेगा प्लान! MLC चेहरों को सीधे चुनाव लड़ाने की तैयारी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. रिपोर्ट के…

2 hours ago