देश

मालेगांव से मलेशिया तक फैला धर्मांतरण का जाल? नासिक TCS केस मामले में SIT ने कोर्ट में खोली निदा खान के खतरनाक कनेक्शन की पोल

Nashik TCS Conversion Case: नासिक के TCS धर्मांतरण मामले में पुलिस की गिरफ्त से फरार निदा खान की तलाश जारी है. इसी बीच नासिक कोर्ट में उसकी अग्रिम जमानत पर हुई बहस में कई नए-नए खुलासे हुए. बहस के दौरान सरकार की तरफ से पक्ष रख रहे पब्लिक प्रॉसीक्यूटर अजय मिश्रा और एसआईटी की टीम ने बताया कि इस धर्मांतरण मामले के तार बेहद गहरे हैं. इस मामले में कथित रूप से धर्मांतरण और फंडिग एंगल से जांच की जा रही है.

पुलिस की जांच के दौरान कुछ किताबें और सामग्री भी बरामद हुई है. जिन्हें कोर्ट में पंचनामा के तहत पेश किया जाएगा. इसके अलावा पीड़ितों के बयान, मैसेज और डिजिटल सबूत भी अदालत में रखे जाएंगे.

मलेशिया लिंक की भी जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस केस में मालेगांव और मलेशिया लिंक की भी जांच की जा रही है. जिसमें नौकरी देने या प्रमोशन का लालच देकर साजिश रचने की बात शामिल है.

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है. अब निदा खान की अग्रिम जमानत मामले में 2 मई को सुनवाई होगी.

निदा खान की जमानत का पुलिस कर रही विरोध

बता दें कि निदा खान की जमानत याचिका का पुलिस भी विरोध कर रही है. पुलिस के मुताबिक निदा खान सहित इस केस में आरोप गंभीर हैं, फिलहाल जांच की जा रही है. ऐसे में निदा खान को राहत मिलती है तो वो जांच को प्रभावित कर सकती है.

पीड़ित पक्ष के वकीलों का कहना है कि पीड़ितों के साथ गंभीर अपराध हुआ है. आरोपी को जमानत मिलने से जांच प्रभावित हो सकती है. इसलिए कोर्ट से अपील है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इन्हें राहत देने से इंकार कर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें- मोबाइल पर भेजी जा रही थीं फोटो… मेरठ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 महिलाओं को किया गिरफ्तार

बता दें कि निदा खान पर आरोप है कि उसने टीसीएस धर्मांतरण मामले की पीड़ित महिला को बुर्का पहनने, इस्लामिक धार्मिक मान्यताओं और प्रथाओं सहित नमाज पढ़ने की ट्रेनिंग दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

18 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

23 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

51 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

1 hour ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

1 hour ago