National Girl Child Day: हर साल 24 जनवरी को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय बालिका दिवस बेटियों के सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है. PM नरेंद्र मोदी की सोच और नेतृत्व ने लाखों लड़कियों को प्रेरित किया है. बताया दें कि चंडीगढ़ की तारुषी गौड़ इसका जीता-जागता उदाहरण हैं. जिन्होंने मात्र 4 साल की उम्र में ताइक्वांडो शुरू करने वाली तारुषी ने नेशनल स्कूल गेम्स, फेडरेशन और सीबीएसई नेशनल स्तर पर कई पदक जीते.
वहीं बता दें कि 2022 में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उन्हें पीएम मोदी से राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार मिला. इस मुलाकात ने तारुषी को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी.
तारुषी ने मोदी आर्काइव के एक्स वीडियो में बताया कि PM मोदी का स्वभाव बेहद सरल है. वे बच्चों से आत्मीयता से बात करते हैं. उन्होंने तारुषी को प्रेरित किया कि अभी रुकना नहीं है और मेहनत करनी है. तारुषी ने कहा कि पीएम होने के बावजूद वे कितने डाउन टू अर्थ हैं. बच्चों के साथ खुश होकर बात करते हैं. बता दें कि इस मुलाकात ने तारुषी में आत्मविश्वास जगाया. कार्यक्रम में कई लड़कियां घबराई हुई थीं. लेकिन PM की गर्मजोशी ने सबको सहज कर दिया.
तारुषी ने कहा कि अवॉर्ड से ज्यादा महत्वपूर्ण थी PM मोदी की बातचीत. उन्होंने कहा कि कैसे और परिश्रम कर सकती हूं. यह प्रेरणा तारुषी के लिए जीवन बदलने वाली साबित हुई. PM की सादगी और आभा ने युवा पुरस्कार विजेताओं को सहज महसूस कराया. कई लड़कियां डर रही थीं. लेकिन उनके शब्दों से हिम्मत मिली. तारुषी ने बताया कि कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर हुआ. बाकी स्कूलों की लड़कियों ने वीडियो देखा. वे भी प्रेरित हुईं कि वे भी कुछ कर सकती हैं. प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिल सकता है.
PM मोदी की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और कन्या केलवणी जैसी पहलों ने लड़कियों को शिक्षा, खेल, विज्ञान और इनोवेशन में आगे बढ़ने का मौका दिया. लाइव टेलीकास्ट और स्कूलों में दिखाए गए समारोह ने अनगिनत लड़कियों को प्रेरित किया. तारुषी जैसी लड़कियां अब मिसाल बन रही हैं.
यह भी पढ़ें: जिस युवती का हुआ अपहरण वो खुद निकली आरोपी, जानिए ग्वालियर की ‘लुटेरी दुल्हन’ की पूरी कहानी?
PM मोदी आर्काइव ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस सिर्फ उत्सव नहीं है. यह बेटियों पर विश्वास करने, उनकी महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने और समान अवसर देने की याद दिलाता है. जब लड़कियां आगे बढ़ती हैं तो देश आगे बढ़ता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…
झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…
India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…
PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…