मनोज चौबे/ग्वालियर: ग्वालियर में चलती कार से अपहरण करने की घटना का वीडियो सामने आते ही सनसनी फैल गई थी. लेकिन कुछ ही घंटो के अंदर पुलिस ने जब इस अपहरण काण्ड का खुलासा किया तो सब चौंक पड़े. इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि युवती ने पहले शादी की और फिर अपनी ही किडनैपिंग का ड्रामा किया. जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन सहित 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है. बता दें कि पुलिस को यह भी शक है कि यह मामला एक गैंग से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि राजस्थान से भी एक ऐसा ही (Gwalior luteri dulhan Case) ठगी का मामला सामने आया है.
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला ग्वालियर के दाल बाजार इलाके का है, जहां नोटरी पर शादी के कुछ समय बाद दुल्हन की किडनैपिंग का फिल्मी अंदाज में ड्रामा रचा गया. यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी. यह फुटेज सोशल मीडिया पर आग कि तरह फैल गई. लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटे में पूरी घटना को उजागर कर दिया. जिसमें दुल्हन की किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला फर्जी निकला. साथ ही पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाली गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें कथित दुल्हन भी शामिल है.
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
गुरुवार की देर शाम ग्वालियर में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ था. जिसमें एक कार सवार के सामने एक्टिवा गाड़ी आती है. जिसमें दो लोग उतरते हैं और गाड़ी कांच तोड़कर उसको जबरिया युवती को उताकर अपनी एक्टिवा गाड़ी में बैठल कर फरार हो जाते हैं. मामला शुरुआती दौर में अपहरण से जुड़ा लग रहा था. जिसको लेकर पुलिस भी चक्कर घिन्नी हो गई. लेकिन देर रात जब पुलिस की जांच शुरू हुई, कड़ियों से कड़ियां जुड़ी तो बड़ा खुलासा हुआ.
पुलिस की जांच में क्या आया सामने?
दरअसल, मुरैना के बंटी धाकड़ ने गुरुवार दोपहर ग्वालियर के महेंद्र पाराशर के मानसिक रूप से कमजोर बेटे अश्मित पाराशर की शादी पूनम गौर से नोटरी के जरिए कराई. इस शादी के एवज में बंटी धाकड़ ने महेंद्र पाराशर से दो लाख रुपए लिए थे.

शादी के कुछ ही घंटों बाद बंटी धाकड़ अपने अन्य साथियों के साथ महेंद्र पाराशर की कार को रास्ते में रोककर खड़ा हो गया. इसी दौरान दुल्हन पूनम गौर बंटी धाकड़ और उसके साथियों राकेश शर्मा, हीरा ठाकुर के साथ एक्टिवा पर बैठकर मौके से फरार हो गई.
खुलासा करते हुए पुलिस ने क्या बताया?
ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी शिवानी, पूनम और उसके साथी लोगो को कभी शादी तो कभी हनीट्रैप के बहाने लोगों से रूपये ऐंठने का काम करते है. इसमें भी शादी का झांसा देकर रूपये ऐंठे थे और फिर युवती को ले गए. वहीं आरोपियों से 90 हजार रूपये बरामद हो गए है. अभी तक पुलिस के सामने ये आया है कि ग्वालियर में इस गैंग ने पहली वारदात को अंजाम दिया है. वहीं इससे पहले वह राजस्थान में भी ठगी कर चुके हैं. फिलहाल पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी हुई है और वह इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा कर सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

