देश

26 राज्यों के व्यापारियों ने पीएम मोदी की स्वदेशी अपील ‘भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान’ का किया समर्थन

दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में रविवार को अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ हुआ. इस कार्यक्रम में 26 राज्यों के 150 से अधिक व्यापारियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी शामिल हुए. भाजपा सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को काशी में व्यापारियों से केवल स्वदेशी सामान बेचने और जनता से भारतीय उत्पादों का उपयोग करने की अपील की.

कार्यक्रम में 26 राज्यों के 150 से अधिक व्यापारी नेताओं ने प्रधानमंत्री की अपील को मजबूत और व्यापक समर्थन देने का संकल्प लिया है. एक स्वर से अपील का समर्थन किया है, दुकानों पर भारत में बनी वस्तुएं बिक्री के लिए रखी जाएंगी और घरों में भी भारत निर्मित वस्तुओं का इस्तेमाल होगा.

ऑनलाइन व्यापार, जीएसटी व ई-कॉमर्स पर भी चर्चा

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के स्वदेशी आह्वान को संकल्प रूप देते हुए ‘भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान’ अभियान की शुरुआत की गई. देशभर के अलग-अलग शहरों से आए व्यापारियों की मौजूदगी में, इस दो दिन के सम्मेलन में चर्चा होगी कि स्वदेशी क्रिएटिव्स और वीडियो के जरिए जनजागरण कैसे बढ़े, शहर-शहर पर्चे और मोहल्ला स्तर पर संवाद कैसे हो, ग्राउंड डेटा नीति निर्धारण का आधार कैसे बने और मीडिया, सांस्कृतिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों को इस आंदोलन से कैसे जोड़ा जाए. यह सम्मेलन नहीं, स्वदेशी का संगठित जनआंदोलन है. दो दिवसीय इस कार्यक्रम में ऑनलाइन व्यापार, जीएसटी, ई-कॉमर्स जैसे कई राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों के साथ स्वदेशी को बढ़ावा देने पर विशेष मंथन होगा.

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान ‘स्वदेशी खरीदें, स्वदेशी बेचें, स्वदेशी अपनाएं’ को अपनाते हुए, व्यापारी एकजुट हो रहे हैं, ताकि आने वाला कल भारत को और मजबूत बनाए. कार्यक्रम में आए व्यापारियों ने बताया कि यूं तो इस मीटिंग में चर्चा के लिए कई मुद्दे हैं, लेकिन, पीएम मोदी की स्वदेशी पहल को आगे बढ़ाना है. कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि देशभर में फैले 48,000 से अधिक व्यापारी संगठनों की भागीदारी के साथ अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा.

हर राज्य व जिले में व्यापारी, उपभोक्ता व नागरिक समाज के साथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. सोशल मीडिया, पोस्टर, रैलियों व जन संवाद के माध्यम से लोगों को भारतीय उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. स्कूल, कॉलेज, व्यापार मंडल, एनजीओ और समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा.

ये भी पढ़े: PM मोदी का देश में ब्लू इकोनॉमी विकसित करने पर जोर: समुद्री मछली उत्पादन में नं-2 बना उनका गृहराज्य गुजरात, जानें कितना उत्पादन हुआ

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

7 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

8 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

23 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

44 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

1 hour ago