देश

लवली चौबे : 42 साल की उम्र में भारत को ‘बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स’ में गोल्ड दिलाने वाली एथलीट

छोटे शहरों से निकलकर किसी भी खेल में खुद को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना और सफलता पाना आसान नहीं है. किसी महिला खिलाड़ी के लिए यह सफर मुश्किल भरा होता है. रांची की रहने वाली लवली चौबे ने ऐसा कर दिखाया और कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था. लवली चौबे का जन्म 3 अगस्त 1980 को झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था. वह भारत की शीर्ष लॉन बॉल खिलाड़ी हैं. वह उन खिलाड़ियों में हैं, जिन्होंने देश में लॉन बॉल को लोकप्रिय बनाया और लोगों के दिलों में इस खेल के प्रति रुचि जगाई.

चोट के बाद बदली खेल की दिशा

लवली चौबे पहले लंबी कूद की खिलाड़ी थी और पूर्वी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थी. ज्यादा ट्रेनिंग की वजह से उनके कूल्हों में चोट आ गई. चोट के बाद उनके लिए लंबी कूद को जारी रखना मुश्किल था. वह निराश थी. लेकिन, उन्हें निराशा छोड़ने और लॉन बॉल खेलने की सलाह क्रिकेट अंपायर मधुकांत पाठक ने दी. इस सलाह ने लवली की जिंदगी बदल दी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें नाम कमाने का मौका मिला. लवली ने 2008 में लॉन बॉल खेलना शुरू किया.

पहली जीत बनी  प्रेरणा

लॉन बॉल की एक प्रतियोगिता में उन्होंने 70,000 रुपए जीते और उसके बाद ही उन्होंने इस खेल में करियर बनाने का दृढ़ निश्चय ले लिया. लवली भारत की तरफ से 2014, 2018 और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले चुकी हैं. उन्होंने 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पिंकी सिंह, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की के साथ मेडल जीता था. लवली की कप्तानी वाली टीम ने साउथ अफ्रीका को 17-10 से हराकर गोल्ड मेडल जीता था. इससे पहले उन्होंने 2014 में एशियन लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था. लवली ने 2023 में कुआलालम्पुर में हुए एशियन लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था. खेल से इतर लवली झारखंड पुलिस में बतौर कांस्टेबल कार्यरत हैं.

ये भी पढ़े: मां-बेटी का काला सच: पत्नी ने हाथों से उजाड़ी मांग, लड़की ने बाप को दी खौफनाक मौत

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

8 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

9 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

24 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

44 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

1 hour ago