देश

राष्ट्रीय महिला आयोग मना रहा है 33वां स्थापना दिवस, उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) 31 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में अपना 33वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है. इस विशेष आयोजन में भारत के उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, जबकि NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगी.

महिला पैरा एथलीटों को किया जाएगा सम्मानित

इस वर्ष स्थापना दिवस की थीम “नारी तू नारायणी” रखी गई है, जो महिलाओं की असीम शक्ति, धैर्य और दिव्यता को दर्शाती है. यह थीम पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर के अद्वितीय साहस और नेतृत्व को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने इतिहास में साहस और सामाजिक न्याय की मिसाल पेश की.

इस कार्यक्रम में चार प्रतिष्ठित महिला पैरा एथलीटों को सम्मानित किया जाएगा. उपराष्ट्रपति और NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर उन्हें उनकी असाधारण उपलब्धियों, संघर्ष और समर्पण के लिए सम्मानित करेंगे. ये एथलीट महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगी.

महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया

कार्यक्रम के दौरान “करमयोगिनी वीरांगना” नामक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा, जिसे NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर ने लिखा है. यह पुस्तक पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की वीरता और उनके ऐतिहासिक योगदान को समर्पित है. इस पुस्तक की पहली प्रति उपराष्ट्रपति को भेंट की जाएगी.

NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा, “हम महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी आवाज़ को सम्मान देने के अपने संकल्प को दोहराते हैं. महिलाएं आज न केवल सफलता की ओर बढ़ रही हैं, बल्कि इतिहास भी रच रही हैं. ‘नारी तू नारायणी’ थीम इस बदलाव को दर्शाती है, क्योंकि महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं.”

इस मौके पर पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर के जीवन और शिक्षाओं पर चर्चा भी होगी. NCW का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करना और उन्हें समाज में समान अवसर प्रदान करना है, ताकि भारत की प्रगति में उनका योगदान निरंतर बना रहे.

ये भी पढ़ें: अडानी पोर्ट्स का शुद्ध लाभ 32% बढ़कर 8,000 करोड़ रुपये के पार

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago