सांकेतिक तस्वीर.
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही और 9 महीने के दौरान अपने उत्कृष्ट नतीजे जारी किए. कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) 32% की वृद्धि के साथ 8,038 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इस दौरान राजस्व 14% बढ़कर 22,590 करोड़ रुपये और EBITDA 19% बढ़कर 14,019 करोड़ रुपये हुआ. EBITDA मार्जिन 62% तक बढ़ा, जो वित्त वर्ष 2024 के 60% से अधिक है.
10 शीर्ष स्थायी कंपनी में शामिल हुआ अडानी पोर्ट्स
कंपनी ने गोपालपुर और एस्ट्रो ऑफशोर ट्रांजैक्शन सहित 4,600 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे पूरे किए. इसके अलावा, कंपनी ने ट्रकिंग मैनेजमेंट सॉल्यूशन (TMS) प्लेटफ़ॉर्म की शुरुआत की, जो तकनीकी नवाचारों से प्रेरित है. अडानी पोर्ट्स को S&P ग्लोबल सीएसए द्वारा परिवहन उद्योग की शीर्ष 10 सबसे स्थायी कंपनियों में शामिल किया गया.

कंपनी ने FY25 के लिए EBITDA गाइडेंस 18,800-19,900 करोड़ रुपये तक बढ़ा दी है. अडानी पोर्ट्स के सीईओ, अश्विनी गुप्ता ने कहा, “हमने सभी प्रमुख क्षेत्रों में असाधारण वृद्धि दर्ज की है. नई ट्रकिंग प्लेटफ़ॉर्म की शुरुआत और परिचालन सुधारों ने हमारे प्रदर्शन को और मजबूत किया है.”
यह भी पढ़ें- सितंबर 2024 के अंत तक डिजिटल भुगतान में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि: RBI डेटा
APSEZ का यह प्रदर्शन भारत की लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में इसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
