कांग्रेस के एक बड़े फैसले ने पंजाब की राजनीति का महौल गर्म कर दिया है. देशभर में करारी हार के बाद कांग्रेस अब पंजाब में भी विवादों से घिरती दिख रही है. पार्टी हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया, जिसके बाद सिद्धू की BJP में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से स्सपेंड कर दिया है. नवजोत कौर सिद्धू के एक बयान के चलते उनको पार्टी से तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है. “जो 500 करोड़ का सूटकेस देता है, वहीं मुख्यमंत्री बनता है”. इस बयान के चलते पार्टी ने नवजोत सिंह की पत्नी पर बड़ा एक्शन लिया है.
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने हाली में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की थी. इस मुलाकात का मकस्त राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था से था. जिसके बाद नवजोत कौर सिद्धू ने पत्रकारों से बता करते हुए कहा कि, हम हमेशा पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं. लेकिन हमारे पास मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए 500 करोड़ रुपये नहीं है. किसी की ओर से 500 करोड़ रुपये मांगे गए थे के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसने मांगे नहीं है, लेकिन जो 500 करोड़ का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है.
कांग्रेस पार्टी के अंतह कलह को लेकर बीजेपी हमलावर के पोजिसन में दिखी. नवजोत कौर के इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखी प्रतिक्रायां दी है. पार्टी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी की कार्य प्रणाली का घिनौना सच समाने आ रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…