देश

सियासी खलबली! मंत्री का भाई निकला गांजा तस्कर, जीजा मास्टरमाइंड; नशा रैकेट बेनकाब

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने एक ऐसी कार्रवाई की है, जिसने पूरे राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है. नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने छापेमारी में धान की बोरियों के नीचे छिपा 46 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है.

जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क अनिल बागरी और उसके जीजा शैलेंद्र सिंह द्वारा चलाया जा रहा था. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनसे यह साफ हो गया कि नशे का कारोबार गांव में लंबे समय से चल रहा था. शैलेंद्र सिंह पहले से ही यूपी में गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल में बंद है.

धान की बोरियों के नीचे मिला गांजा

पुलिस को मुखबिर से सुराग मिला कि मरौहा गांव में बड़े स्तर पर नशे का स्टॉक छिपाया गया है. 7-8 दिसंबर की रात पुलिस टीम ने पंकज सिंह के घर पर दबिश दी. टीन शेड में रखी धान की बोरियों के नीचे से 48 पैकेट बरामद हुए. तौलने पर कुल वजन 46 किलो 134 ग्राम निकला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9.22 लाख बताई जा रही है.

मंत्री का भाई और जीजा मास्टरमाइंड

पंकज सिंह से सख्त पूछताछ में पता चला कि बरामद गांजा मंत्री के भाई अनिल बागरी और उसके जीजा शैलेंद्र सिंह का है. इसके बाद पुलिस ने सोमवार को अनिल बागरी को गिरफ्तार कर लिया. जांच से ये भी सामने आया कि तस्करी का असली मास्टरमाइंड शैलेंद्र सिंह है, जिसे यूपी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

दोनों आरोपी जेल भेजे गए

सोमवार को दोनों आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 19 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने तीनों पर बीएनएस की धारा 8/20 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें: भारत के UPI पर लगी IMF की मुहर, चीन से 3 पायदान आगे हिंदुस्तान

जीजा का पुराना आपराधिक इतिहास

शैलेंद्र सिंह नशे की तस्करी में पुराना खिलाड़ी है. इससे पहले उस पर नशीली कफ सिरप की तस्करी का मामला भी दर्ज हो चुका है, जिसमें 5 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ था. अब साले की गिरफ्तारी ने इस परिवार के नशा कनेक्शन को एक बार फिर उजागर कर दिया है.

Madhya Pradesh के पूर्व विधायक का आरोप

पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक ओर नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है और दूसरी ओर मंत्री के करीबी लोग ड्रग नेटवर्क चला रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

6 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

18 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

47 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

47 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

47 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

54 minutes ago