Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

BJP में होगी नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी? पत्नी पर कांग्रेस का एक्शन से उठी चर्चा

कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को 500 करोड़ वाले विवादित बयान के बाद पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. इसके बाद सिद्धू की संभावित BJP में वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

Congress-leader-Navjot-Singh-Sidhu-with-his-wife

कांग्रेस के एक बड़े फैसले ने पंजाब की राजनीति का महौल गर्म कर दिया है. देशभर में करारी हार के बाद कांग्रेस अब पंजाब में भी विवादों से घिरती दिख रही है. पार्टी हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया, जिसके बाद सिद्धू की BJP में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

पार्टी से किया निष्कासित

कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से स्सपेंड कर दिया है. नवजोत कौर सिद्धू के एक बयान के चलते उनको पार्टी से तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है. “जो 500 करोड़ का सूटकेस देता है, वहीं मुख्यमंत्री बनता है”. इस बयान के चलते पार्टी ने नवजोत सिंह की पत्नी पर बड़ा एक्शन लिया है.

क्या था पूरा बयान

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने हाली में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की थी. इस मुलाकात का मकस्त राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था से था. जिसके बाद नवजोत कौर सिद्धू ने पत्रकारों से बता करते हुए कहा कि, हम हमेशा पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं. लेकिन हमारे पास मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए 500 करोड़ रुपये नहीं है. किसी की ओर से 500 करोड़ रुपये मांगे गए थे के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसने मांगे नहीं है, लेकिन जो 500 करोड़ का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है.

बीजेपी का रिएक्शन

कांग्रेस पार्टी के अंतह कलह को लेकर बीजेपी हमलावर के पोजिसन में दिखी. नवजोत कौर के इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखी प्रतिक्रायां दी है. पार्टी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी की कार्य प्रणाली का घिनौना सच समाने आ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital