देश

खेल-खेल में काल बना कोबरा, ऐसा काटा कि 15 मिनट में मासूम की हो गई मौत

Nawada Snake Bite: बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया. घर के पास खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची को जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया. सांप के डसने के महज 15 मिनट के भीतर बच्ची की हालत बिगड़ गई. परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के पुनौल गांव की है. बताया जाता है कि पांच वर्षीय दिव्यांशु कुमारी घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान अचानक एक जहरीले कोबरा सांप ने उसे डस लिया.

सांप के डंसते ही बच्ची की हालत बिगड़ने लगी. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बच्ची की तबीयत लगातार खराब होने लगी.

15 मिनट में ही बच्ची की हालत हो गई खराब

परिजनों के मुताबिक, सांप के डंसने के करीब 15 मिनट के अंदर ही बच्ची की हालत काफी गंभीर हो गई थी. इसके बाद परिवार के लोग बिना देर किए उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. परिजन अपने मोबाइल फोन में सांप की तस्वीर भी लेकर अस्पताल पहुंचे थे, ताकि चिकित्सकों को यह जानकारी मिल सके कि बच्ची को किस प्रकार के सांप ने डंसा है.

अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका. आखिरकार चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

लाडली के जाते ही परिवार पर टूटा पहाड़

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घर की सबसे छोटी बेटी होने के कारण वह सभी की लाडली थी. जिस घर में कुछ दे पहले तक बच्ची की हंसी और खेलकूद की आवाज गूंज रही थी, वहां देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई. मां-बाप और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

ये भी पढ़ें- ‘गुटखा, दारू और 9 महीने ताश…’, भाजपा सांसद ने किसानों को बता दिया जुआरी

इस घटना के बाद पुनौल गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीण भी इस हादसे से स्तब्ध हैं. एक छोटी सी बच्ची की इस तरह असमय मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

दीपावली के बाद जहरीली हुई रांची की हवा! AQI पहुंचा 190 के पार, सांस लेना भी हुआ मुहाल

Ranchi News: दीपावली के बाद रांची की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. शहर…

3 minutes ago

E20 के नाम पर E30 पेट्रोल का खेल! 31% इथेनॉल के खुलासे से मचा हड़कंप, क्या सेफ है आपकी गाड़ी का इंजन?

E30 Petrol: कर्नाटक सरकार द्वारा पेट्रोल के सैंपल में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा…

49 minutes ago

‘गुटखा, दारू और 9 महीने ताश…’, भाजपा सांसद ने किसानों को बता दिया जुआरी

Rewa MP Janardan Mishra: बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों की जीवनशैली पर टिप्पणी करते…

57 minutes ago

‘अखिलेश जब चाहें राम मंदिर…’, सनातन पाण्डेय का BJP पर करारा हमला, बोले- 1-1 इंच का हिसाब लेंगे

Sanatan Pandey: अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या दौरे की चर्चाओं के बीच सपा…

1 hour ago