देश

दहशत के साये में नवादा का ‘रोह बाजार’! रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए उपद्रव के चौथे दिन भी क्यों पसरा हुआ है सन्नाटा?

रिपोर्टर- अमन


श्री रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शनिवार शाम हुए पथराव और आगजनी की घटना ने नवादा जिले रोह प्रखंड की शांति व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार को घटना के चौथे दिन भी स्थानीय बाजार में व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह ठप रहीं. हालांकि, सकारात्मक संकेत के रूप में दवा, राशन और फल जैसी लगभग एक दर्जन दुकानें डरते-डरते खुलीं लेकिन फिर भी ग्राहकों की अनुपस्थिति के कारण बाजार में विरानी छाई रही.

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले खरीदारों ने सुरक्षा कारणों से बाजार से दूरी बनाए रखी. स्थानीय प्रशासन की गाड़ियां लगातार फ्लैग मार्च कर रही हैं, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की उम्मीद तो जगी है लेकिन पुलिस की गिरफ्तारी की आशंका ने दुकानदारों को घरों के भीतर ही रहने पर मजबूर कर दिया है.

पुलिस की गिरफ़्तारी का ‘खौफ’

दरअसल बाजार बंद रहने के पीछे सबसे बड़ी वजह पुलिसिया कार्रवाई की आशंका बताई जा रही है. शनिवार की घटना के बाद पुलिस ने 50 नामजद और 100 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है. स्थानीय दुकानदारों में यह डर बैठ गया है कि कहीं ‘अज्ञात’ के नाम पर निर्दोषों को हिरासत में न ले लिया जाए.

इसको लेकर व्यापारियों का मानना है कि जब तक प्रशासन की ओर से निर्दोषों को परेशान न करने का स्पष्ट आश्वासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित नहीं होगा तब तक बाजार में सामान्य स्थिति लौटना मुश्किल है. दुकानदारों की मांग है कि पुलिस केवल सीसीटीवी फुटेज और पुख्ता सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई करे ताकि बेगुनाह लोग इस कानूनी प्रक्रिया की चपेट में न आएं.

ये भी पढ़ें: गंदी जुबान तगड़ा इलाज! तेलंगाना हेट स्पीच बिल पर खलबली, कांप रहे नफरती; जानें नियम

थानाध्यक्ष ने अपील करते हुए क्या कहा?

रोह थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक स्थिति को सामान्य करने के लिए लगातार दोनों पक्षों और व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद कर रहे हैं. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया है कि पुलिस की जांच पूरी तरह निष्पक्ष है और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा.

साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस का एकमात्र उद्देश्य उन उपद्रवियों को पकड़ना है जिन्होंने शांति भंग करने की कोशिश की. थानाध्यक्ष ने दुकानदारों से अपनी दुकानें खोलने की अपील करते हुए उम्मीद जताई है कि संवाद के जरिए जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और रोह बाजार एक बार फिर ग्राहकों की चहल-पहल से गुलजार होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago