Gold Silver Price Today: अगर आप आने वाले दिनों में सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं या घर में शादी-ब्याह का माहौल है, तो ये खबर आपके पसीने छुड़ाने के लिए काफी है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के तनाव और ग्लोबल मार्केट के बिगड़ते मिजाज ने सोने-चांदी की कीमतों में ऐसी आग लगाई है कि सारे पुराने रिकॉर्ड्स धुआं हो गए हैं. आज सर्राफा बाजार खुलते ही जो कीमतें सामने आईं, उन्हें देखकर निवेशकों के चेहरे पर चमक है, लेकिन आम आदमी की जेब पर भारी बोझ बढ़ गया है.
ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो आज भारत में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 14,929 रुपये प्रति ग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है. यानी अगर आप 10 ग्राम का सिक्का या बिस्किट लेना चाहते हैं, तो आपको अपनी जेब से लगभग 1,49,290 रुपये ढीले करने होंगे. वहीं, जेवर बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना भी पीछे नहीं है, इसका रेट 1,36,850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है.
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी ने भी इस बार ‘रॉकेट’ जैसी रफ़्तार पकड़ी है. चांदी का भाव 2,29,033 रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर चुका है, जो मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ा झटका है.
बाजार के जानकारों का कहना है कि इसके पीछे मुख्य रूप से तीन बड़े कारण हैं. सबसे पहले, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध ने दुनिया भर के निवेशकों को डरा दिया है. जब भी दुनिया में ऐसा अस्थिर माहौल होता है, तो लोग शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने में निवेश करना सुरक्षित समझते हैं, जिसे एक्सपर्ट्स ‘Safe-haven’ कहते हैं.
दूसरा कारण है कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, जिसने ग्लोबल इकोनॉमी में महंगाई का डर पैदा कर दिया है. और तीसरा बड़ा फैक्टर है अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेत, जिससे डॉलर की चाल में बदलाव आया है और इसका सीधा फायदा सोने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- अब पेट्रोल पंप पर मिलेगा ‘मिट्टी का तेल’, LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; जानें कैसे और किसे मिलेगा केरोसिन?
अगर आपको लग रहा है कि दाम अब गिरेंगे, तो एक्सपर्ट्स की राय आपको थोड़ा और चौंका सकती है. जानकारों का मानना है कि अगर युद्ध का तनाव कम नहीं हुआ, तो इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,800 डॉलर (लगभग 4.51 लाख रुपये) तक का स्तर छू सकता है. फिलहाल सोने का दायरा 4,300 डॉलर से 4,600 डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि भारतीय बाजारों में अभी और उछाल देखने को मिल सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…