Rakesh Tikait Arrest: किसान राजनीति के कद्दावर नेता और भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओडिशा में गिरफ्तारी की खबर ने उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है. सोमवार, 30 मार्च को जैसे ही ये खबर फ्लैश हुई कि टिकैत को भुवनेश्वर में हिरासत में लिया गया है, यूपी के किसान संगठनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. राजधानी लखनऊ से लेकर पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद तक, किसान लाठी-डंडे और यूनियन के झंडे लेकर सड़कों पर उतर आए हैं.
राजधानी लखनऊ के सबसे व्यस्त इलाके हजरतगंज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सैकड़ों की तादाद में किसान हजरतगंज कोतवाली के बाहर जमा हो गए. किसानों ने थाने का घेराव करते हुए जोरदार नारेबाजी की और सड़क जाम कर दी. प्रदर्शनकारी किसानों की सिर्फ एक ही मांग है, ‘राकेश टिकैत को बिना शर्त तुरंत रिहा किया जाए.’
मौके पर बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी (PAC) के जवानों को तैनात कर दिया है. पुलिस के आला अधिकारी किसानों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसान वहां से हटने को तैयार नहीं हैं.
टिकैत की गिरफ्तारी की आंच सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जो किसान आंदोलन का मुख्य गढ़ माना जाता है, वहां भी हालात बेकाबू हो रहे हैं. मुरादाबाद में किसानों ने नेशनल हाईवे और प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार जानबूझकर किसानों की आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीतियां अपना रही है.
जानकारी के मुताबिक, राकेश टिकैत ओडिशा के किसानों की एक बड़ी पंचायत को संबोधित करने भुवनेश्वर पहुंचे थे. वहां के स्थानीय किसान पिछले 10 दिनों से अपनी मांगों को लेकर पैदल मार्च कर रहे थे. पुलिस का दावा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कुछ कदम उठाए गए, लेकिन टिकैत समर्थकों ने इसे सरकार की सोची-समझी साजिश और ‘गिरफ्तारी’ करार दिया है.
ये भी पढ़ें: 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया सुधींद्र तीर्थ स्वामी को याद, बताया सादगी और दयालुता का प्रतीक
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…