देश

Jharkhand News: चाईबासा के टोंटो में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, कई घायल

Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा में लगातार नक्सली विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को चलाए जा रहे अभियान के दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. इस हादसे में सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गए. वहीं एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है. यह घटना जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में हुई है. टोंटो थाना क्षेत्र के सरजमबुरू और हाकातुंबा गांव के पास के जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है. इसमें कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हुआ है. तीन और जवानों के घायल होने की भी सूचना है. घायलों को हेलिकॉप्टर से रांची लाया जा रहा है. पिछले माह इसी टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला किया था. उस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और जगुआर फोर्स के एक जवान शहीद हो गये थे.

यह भी पढ़ें: Meerut Police: मेरठ में पुलिस की दादागिरी! बाइक में तमंचा छुपाकर फर्जी मुकदमें में युवक को किया गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल

13 सिंतबर को नक्सलियों ने उड़ा दिया था सेना का ट्रैक्टर

इससे पहले 13 सितंबर को भी कोल्हान के जंगल में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर सीआरपीएफ का सामान ले जा रहे ट्रैक्टर को उड़ा दिया था. यह घटना जिले गोईलकेरा के कुईड़ा के पास हुई थी. इस घटना में टैक्ट्रर के खलासी की मौत हो गई थी. जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था. चाईबासा में हुए आईडी ब्लास्ट में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर के रांची लाया गया था. रांची एयरपोर्ट से ग्रीन कॉरिडोर सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

7 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

23 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

29 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

29 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

43 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago