वीडियो ग्रैब (सोशल मीडिया)
Meerut Police: पुलिस किस तरह निर्दोष लोगों को आरोपी और अपराधी बनाती है, इसकी ताजा उदाहरण, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में देखने को मिला है. यहां थाना खरखौदा पुलिस ने एक युवक के बाइक में चुपके से तमंचा रख दिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. ये तो गनीमत रही कि जहां पर इस करतूत को पुलिस ने अंजाम दिया, वहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, जिसने पुलिस के इस गंदे खेल की पूरी पोल खोल कर रख दी. फिलहाल इस मामले में एसएसपी ने दोनों कॉन्स्टेबल को लाइनहाजिर कर दिया है और अब ये पता लगाया जा रहा है कि दोनों से तमंचा रखने के लिए कहा किसने था और आखिर युवक को झूठे केस में क्यों फंसाना चाहते थे?
मेरठ के खरखौदा थाने में तैनात कॉन्स्टेबल संतोष कुमार और कॉन्स्टेबल दिनेश मंगलवार रात करीब 8:50 बजे खंदावली गांव निवासी अशोक के मकान में दबिश देने पहुंचे. बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक के बेटे रोहित त्यागी के पास तमंचा है और फिर क्या था, पुलिस मौके पर पहुंची और रोहित की बाइक से तमंचा बरामद दिखाकर उसके भाई अंकित को पकड़ कर थाने ले आई और मुकदमा दर्ज कर लिया. दूसरी ओर इस खबर के बाद पूरे परिवार में हड़कम्प मच गया और घर में लगे सीसीटीवी को परिवार वालों ने खंगाला तो मामला कुछ और ही नजर आया.
इस पर रात में ही परिवार ने थाने में संपर्क किया और आरोप लगाया कि अंकित को फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया गया है. इस पर सीओ किठौर और थाना प्रभारी ने धमकी देकर जेल भेजने की बात कही और सीसीटीवी की डीवीआर परिजनों से मांगी. इस पर परिजनों को सबूत मिटाने की आशंका हुई. इसके बाद परिजन सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर लेकर आईजी नचिकेता झा के कार्यालय पर पहुंच गए और उनको पूरी रिकार्डिंग दिखाई. इस पर आईजी ने तुरंत एसएसपी और एसपी देहात को जांच के आदेश दिए और पीड़ितों को आश्वासन दिया कि दोष नहीं मिला तो मुकदमा खारिज कर दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Meerut News: टोपी पहन कर आए युवक की कॉलेज के अंदर पिटाई का आरोप, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, पुलिस ने बताया गलतफहमी
इस पूरी घटना को लेकर एसएसपी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है. पूरे मामले को लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों कॉन्स्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जो दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जांच अधिकारी अब इसकी छानबीन कर रहे हैं कि तमंचे की सूचना पुलिस को किसने दी थी और तमंचा रखने को किसने कहा था.
-भारत एक्सप्रेस
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…
Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…
अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने कहा कि 1857 की…