देश

चेन्नई एयरपोर्ट पर 60 करोड़ की कोकीन जब्त, अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी सफलता हासिल की है. 1 सितंबर 2025 को एयर इंटेलिजेंस यूनिट और कस्टम्स के साथ संयुक्त कार्रवाई में 5.618 किलो उच्च गुणवत्ता की कोकीन जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह खेप इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से आए इथियोपियन एयरलाइंस के विमान से लाई गई थी.

दो युवकों को गिरफ्तार किया गया

इस दौरान उत्तराखंड के बागेश्वर निवासी 25 वर्षीय युवक और हिमाचल प्रदेश के चंबा निवासी 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया. जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी पिछले कुछ वर्षों से बार-बार विदेश से भारत आकर कोकीन की तस्करी कर रहे थे. आगे की कार्रवाई में दिल्ली से नेटवर्क संभालने वाले एक नाइजीरियाई नागरिक और मुंबई से उसके भारतीय सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया.

आर्थिक लेन-देन की जांच में जुटी NCB

NCB की जांच से यह भी सामने आया है कि इथियोपिया में रह रहे भारतीय मूल के व्यक्ति इस ड्रग रैकेट की सप्लाई चेन और मुनाफे का वितरण संभालते हैं. एजेंसी अब पूरे नेटवर्क को तोड़ने और आर्थिक लेन-देन की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है.

NCB ने लोगों से अपील की है कि वे ड्रग तस्करी की सूचना गुप्त रूप से 1933 टोल-फ्री नंबर पर साझा करें और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान में सहयोग दें.

ये भी पढ़े: अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वाले की संख्या 1400 के पार, तालिबान ने दुनिया से की मदद की अपील…भारत ने भेजा मानवीय मदद

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

5 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

26 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

55 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago