देश

अंजुमन-ए-इस्लाम के वर्कशॉप में NCMEI के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रोफेसर शाहिद अख्तर ने की शिरकत, अनुच्छेद 30 के तहत अल्पसंख्यकों के अधिकार उन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार

अंजुमन-ए-इस्लाम द्वारा सैफ त्याबजी ऑडिटोरियम मुंबई में आयोजित एक वर्कशॉप में अल्पसंख्यक शिक्षा को मजबूती प्रदान करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने पर जोर दिया गया. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रोफेसर शाहिद अख्तर ने इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लेते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अनुच्छेद 30 के तहत अल्पसंख्यकों के अधिकारों को उन तक पहुँचाना है और यदि कोई बाधा आ रही है तो उसे दूर किया जाए.

यह पहली बार है कि अल्पसंख्यक आयोग के निर्देश पर मुंबई में 360-डिग्री वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें NCMEI, महाराष्ट्र के अधिकारियों और अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस दौरान अल्पसंख्यक संस्थानों की चुनौतियों और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 पर गहन चर्चा हुई. साथ ही, इन समस्याओं के समाधान के लिए एक रणनीति भी तैयार की गई.

इस वर्कशॉप में अनुच्छेद 30 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नियमित रूप से सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित करने का भी आह्वान किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ज़हीरा काजी (पद्म पुरस्कार विजेता-2024) और अंजुमन-ए-इस्लाम की अध्यक्ष ने की. मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अंचल गोयल, डीएम मुंबई उपस्थित थीं.

इस अवसर पर राज्य और जिला स्तर के अधिकारी, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, अंजुमन-ए-इस्लाम मुंबई के सदस्य और लगभग 400 अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे. कार्यक्रम का आयोजन अंजुमन-ए-इस्लाम मुंबई द्वारा किया गया था.


ये भी पढ़ें: 1200 करोड़ की लागत से बन रही फिल्म रामायण का पहला प्रोमो लॉन्च, गानों में दिखेगा कवि डॉ कुमार विश्वास के शब्दों का जादू


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

8 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

51 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

60 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago