देश

संजीव अरोड़ा ने ली पंजाब के कैबिनेट मंत्री की शपथ, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Sanjeev Arora Oath Ceremony: पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में पंजाब राज भवन में एक सादे लेकिन प्रभावशाली समारोह के दौरान संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्यपाल की अनुमति से समारोह की कार्यवाही संचालित की. शपथ लेने के बाद संजीव अरोड़ा ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिस पर राज्यपाल ने भी हस्ताक्षर किए.

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हरजोत बैंस, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. बलजीत कौर, हरदीप सिंह मुंडियां, महिंदर भगत, डॉ. रवजोत सिंह, बरिंदर गोयल, लालजीत सिंह भुल्लर, लाल चंद कटारूचक, गुरमीत सिंह खुड्डियां तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

समारोह में विभिन्न विधायक, पार्टी नेता, सिविल एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा नव नियुक्त मंत्री के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: पुष्कर सिंह धामी बने भाजपा शासन के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड की राजनीति को दी नई दिशा

-भारत एक्सप्रेस 

ओम प्रकाश राय

Recent Posts

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

28 seconds ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

10 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

28 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

50 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

53 minutes ago