दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों सितंबर के आखिरी हफ्ते में भी गर्मी का कहर जारी है. 20 सितंबर के बाद से तापमान लगातार 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. दिन और रात दोनों समय गर्म हवाओं और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण इलाके में गर्मी का असर बढ़ गया है. कई लोग घरों में कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं. हालांकि बीते दो दिनों से बादलों की हल्की मौजूदगी ने थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन फिलहाल मौसम अभी भी गर्म है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर दी है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हल्की बारिश होने की संभावना है. यानी अक्टूबर की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट देखने का पूर्वानुमान लगाया है, जिससे लोगों को इस गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलेगी.
29 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की धूप के साथ हवा की रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. इसके बाद 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग का कहना है कि 2 अक्टूबर को भी घने बादल छाए रहेंगे, जबकि 3 और 4 अक्टूबर को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कभी-कभी हल्की धूप निकलेगी. इससे मौसम में हल्की ठंडक आ सकती है और लोगों को लगातार चल रही गर्मी से राहत मिलेगी.
IMD ने बताया है कि 4 अक्टूबर के बाद के मौसम का अपडेट जल्द जारी किया जाएगा. कुल मिलाकर, सितंबर के आखिर और अक्टूबर की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK Asia Cup 2025 Final: जीत का तिलक…भारत फिर बना एशिया का सरताज, पाकिस्तान को फाइनल में 5 विकेट से हराया
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…