देश

मौसम का दोहरा अटैक: उत्तर भारत में 46 डिग्री पार पारा और भीषण लू, तो अंडमान में मानसून की समय से पहले एंट्री

Weather Update: मई का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, देश में मौसम के दो बिल्कुल जुदा और हैरान करने वाले रूप देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां देश के दक्षिणी समुद्री छोर पर मानसून ने अपने तय समय से करीब पांच दिन पहले ही दस्तक दे दी है और लोग बारिश का स्वागत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के इलाके भीषण लू की चपेट में आकर भट्टी की तरह उबल रहे हैं. हालत ये है कि उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है, जबकि दक्षिण के तटीय इलाकों में प्री-मानसून की झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है. मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते गर्मी का ये खतरनाक दौर उत्तर भारत के लोगों का कड़ा इम्तिहान लेने वाला है.

दिल्ली-NCR: 43 डिग्री पार जाएगा पारा, उमस करेगी बेहाल

अगर आप दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद या गुरुग्राम में रहते हैं, तो अब आने वाले दिनों में आपको घर से बाहर निकलने से पहले सौ बार सोचना पड़ेगा. दिल्ली-एनसीआर में आज यानी 18 मई से गर्मी और लू का असली टॉर्चर शुरू होने जा रहा है.

मौसम विभाग क मुताबिक, आज यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है. बड़ी परेशानी ये है कि हवा में आर्द्रता यानी नमी का स्तर 35 से 50 प्रतिशत तक रहेगा, जिसका सीधा मतलब है कि आपको बेहद चिपचिपी और उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी.

दिन के समय तेज और गर्म सतही हवाएं चलेंगी जो चेहरे को झुलसाने का काम करेंगी. 19 मई को भी तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा और तेज गर्म हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा. इसके बाद 20 और 21 मई को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और पारा 41 डिग्री के आसपास टिका रहेगा, जिससे लू के थपेड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगे.

UP Weather: 33 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में तो गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. बुंदेलखंड का बांदा जिला इस समय पूरे देश का सबसे गर्म शहर बन चुका है, जहां रविवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झांसी और प्रयागराज में भी तापमान आसमान छू रहा है.

वहीं, आज सोमवार को मौसम विभाग ने यूपी के 33 जिलों में भीषण हीटवेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, आगरा, इटावा, औरैया, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से अगले 72 घंटों में गर्मी और विकराल रूप लेगी. आगरा में पारा 46 डिग्री और प्रयागराज व बनारस में 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि लखनऊ में तापमान 43 डिग्री तक जा सकता है. इन शहरों में रात का तापमान भी 28 से 31 डिग्री के बीच रहने वाला है, यानी रात में भी चैन नहीं मिलेगा. 19 से 23 मई के बीच पूरे राज्य में गंभीर लू चलने का ऑरेंज अलर्ट है. हालांकि, 20 मई से पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है, लेकिन इससे तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी.

मध्य प्रदेश: नौतपा से पहले ही राजगढ़ और खंडवा में हाहाकार

मध्य प्रदेश में भी नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज के तेवर तीखे हो चुके हैं. राजगढ़ इस समय मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां पारा 45.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इसके अलावा रतलाम में 44.8 डिग्री, खंडवा में 44.5 डिग्री और नौगांव-खजुराहो में तापमान 44.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. गुना, श्योपुर, रायसेन, नरसिंहपुर, दतिया, शाजापुर, दमोह, खरगोन, टीकमगढ़ और धार जैसे शहरों में भी पारा 43 डिग्री के पार जा चुका है.

मौसम विभाग ने ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.

हालांकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनुपपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में लू का कोई औपचारिक अलर्ट नहीं है, लेकिन फिर भी इन इलाकों में सूरज की तपिश लोगों को जमकर परेशान करेगी.

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा: शुष्क मौसम का पहरा

पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 22 मई तक भीषण हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. 21 और 22 मई को तो येां कुछ इलाकों में गंभीर लू चलने की आशंका है, जहां तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है.

पंजाब और हरियाणा का हाल भी जुदा नहीं है. सिरसा, रोहतक, हिसार, चंडीगढ़ और बठिंडा में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है. पंजाब में 20 मई तक लू की स्थिति के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. सुबह 10 बजे के बाद ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है.

वहीं, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के इलाकों में भी गर्मी का प्रकोप जारी है, हालांकि येां कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण में मानसून

मैदानी इलाकों की इस भीषण गर्मी के बीच पहाड़ों पर थोड़ी राहत की उम्मीद बंधी है. जम्मू-कश्मीर में 19 और 20 मई को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में भी 19 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 22 और 23 मई को बारिश होने से मैदानी इलाकों के मुकाबले तापमान कम रहेगा. हिमाचल के ऊना में भी इस समय तापमान 37.4 डिग्री तक जा पहुंचा है, जो पहाड़ी इलाकों के लिहाज से काफी ज्यादा है.

अंडमान एंड निकोबार में Monsoon की दस्तक

मानसून ने अंडमान सागर, संपूर्ण निकोबार द्वीप समूह और श्री विजयपुरम सहित अंडमान द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में समय से पहले दस्तक दे दी है. आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके 26 मई को ही केरल तट पर आने की संभावना है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं रायलसीमा में 19 और 20 मई को 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. पूर्वोत्तर भारत में भी प्री-मानसून (Pre Monsoon) की तगड़ी हलचल है.

उत्तरपश्चिमी में भारी बारिश का अलर्ट

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 20 से 22 मई के बीच भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट है, जिससे पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है.

मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच जब धूप सबसे तीखी होती है, तब बिना वजह घरों से बाहर न निकलें. शरीर में पानी की कमी न होने दें और प्यास न लगने पर भी पानी, नींबू पानी, छाछ या लस्सी पीते रहें, ताकि हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: एग्जाम एजेंसी के अंदर ही मौजूद थे ‘विभीषण’! NEET-UG 2026 पेपर लीक में NTA के बड़े अधिकारी भी शक के घेरे में

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘सदी का सबसे बड़ा झूठ…’ गजा जनसंहार के आरोपों पर यूएन में भड़के नेतन्याहू, ममदानी को दिया करारा जवाब

Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर…

24 minutes ago

अब नहीं चलेगी एजेंट्स की मनमानी! बीमा के मिस-सेलिंग पर नियम बदलने की तैयारी में IRDAI, जानें क्या होगा असर?

IRDAI ने बीमा कंपनियों के खर्च और एजेंट कमीशन को नियंत्रित करने के लिए नए…

38 minutes ago

‘गाजा में कोई नरसंहार नहीं किया’, UN में नेतन्याहू ने आरोपों को किया खारिज

Benjamin Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू के भाषण…

39 minutes ago

पीएम मोदी ने क्यों धोए थे सफाईकर्मियों के पैर? सेवा यात्रियों को खुद बताया

PM modi news: पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे युवाओं से बातचीत में…

40 minutes ago

बीमारी नहीं, सैलरी से तय होती है डॉक्टर की फीस! जानिए अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर का वायरल रेट चार्ट

Ahmedabad doctor fee: अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर नंदलाल मनसेटा मरीज की मासिक कमाई के…

1 hour ago

लखनऊ में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ लेडी तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, कार से हो रही थी सप्लाई

UP News: गाजीपुर में ANTF टीम ने चेकिंग के दौरान 2 करोड़ 5 लाख की…

1 hour ago