देश

NEET पेपर लीक के विरोध में सीकर में NSUI का कैंडल मार्च, “रोजगार कहां है?” और “मेलोडी खाओ खुद जान जाओ” जैसे पोस्टरों के साथ जताया आक्रोश

रिपोर्ट- राहुल टांक


NEET Paper Leak Protest: सीकर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्र राजनीति गरमा गई. NSUI की ओर से शहर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया. प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में NSUI कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए.

कैंडल मार्च शहर के ज्योतिबा फुले सर्किल से शुरू होकर CLC चौक तक निकाला गया. इस दौरान छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और विभिन्न पोस्टर-बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में “रोजगार कहां है?”, “मेलोडी खाओ खुद जान जाओ” और कॉकरोच वाले पोस्टर खास चर्चा का केंद्र बने रहे.

विनोद जाखड़ भी हुए शामिल

प्रदर्शन में विनोद जाखड़ भी शामिल हुए. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली पर उठ रहे सवालों ने लाखों छात्रों और अभिभावकों को चिंता में डाल दिया है.

विनोद जाखड़ ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आने से युवाओं का भरोसा टूट रहा है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग की.

केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया. छात्रों ने कहा कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य पेपर लीक माफिया की वजह से बर्बाद हो रहा है और सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रही है.

ये भी पढ़ें- नागौर में बजरी माफिया का खौफनाक तांडव, युवक को 15 किमी तक घसीटा, 0177 गैंग का आरोपी गिरफ्तार

कैंडल मार्च के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा. शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग उठाई.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago