Ajmer News
Ajmer News: देशभर में आज री-नीट यूजी 2026 की परीक्षा कराई गई. जहां छात्रों से स्मार्ट वॉच से लेकर हाथ के कलावे तक उतरवा दिया गया. इसी बीच अजमेर से ऐसी खबर सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया. दरअसल एक छात्रा बुर्का पहनकर परीक्षा देने आई थी. परीक्षा केंद्र पर उसे बुर्का हटाने के लिए कहा गया. जिसपर उसने साफ मना कर दिया. छात्रा ने कहा कि उसके लिए धार्मिक पहचान मायने रखती है परीक्षा नहीं.
छात्रा की पहचान कुलसुम बानो के तौर पर हुई है. वो ब्यावर से अजमेर नीट यूजी की परीक्षा देने के लिए आई थी. जब वो परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो उससे बुर्का उतारकर अंदर जाने को कहा गया.
एनआईए से बातचीत करते हुए छात्रा कुलसुम बानो ने कहा कि, उसके लिए परीक्षा मायने नहीं रखती, मेरा बुर्का और पहचान ज्यादा मायने रखता है.
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: A Burqa-wearing candidate was allegedly denied entry at a medical entrance exam centre ahead of the NEET examination today.
A candidate, named Kulsum Bano, says, “I have come from Beawar to take the NEET exam. When I took the exam on May 3rd, I was in… pic.twitter.com/3TVNnYk52n
— ANI (@ANI) June 21, 2026
छात्रा ने बुर्का उतारकर परीक्षा केंद्र में जाने को गलत ठहराते हुए पूछा कि जब NTA ने बुर्का पहनकर परीक्षा देने की इजाजत दी है, तो फिर मुझे क्यों रोका जा रहा है. उसने आगे कहा कि वो मेडिकल प्रवेश परीक्षा देने के लिए ब्यावर से यहां पर आई थी.
उसने कहा कि पिछली बार भी उसने यहीं कपड़े पहने हुए थे, तब उसे परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया था. कुलसुम ने आगे कहा कि जब मैंने 3 मई को परीक्षा दी थी तब भी वहीं कपड़े पहने हुए थे जो अभी पहने हुए हैं. पिछली बार भी वो बुर्का और दुपट्टा पहनी थी.
कुलसुम ने आगे कहा कि शुरू में परीक्षा केंद्र में घुसने के लिए दुपट्टा हटाने के लिए बोला गया, पर बाद में अधिकारियों ने कहा कि बुर्का भी हटाना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- Sikar News: खाटूश्याम जी रेलवे स्टेशन जल्द होगा शुरू, सीकर में बनेगी पिट लाइन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी सौगात
बानो ने आगे कहा कि एनटीए ने उनलोगों को बुर्का पहनकर परीक्षा केंद्र में जाने की इजाजत दी है, तो फिर ये लोग हमें रोक नहीं सकते, अगर मुझे इन कपड़ों में परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा, तो मैं यह परीक्षा ही नहीं दूंगी. मेरे लिए परीक्षा मायने नहीं रखती, मेरा बुर्का मेरी पहचान मायने रखता है.
-भारत एक्सप्रेस
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…
Khatu Shyam News: खाटूश्यामजी मंदिर के पट 13 अक्टूबर की रात से 14 अक्टूबर की…
सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…