Bharat Express DD Free Dish

अमेरिका के टेक्सास में सनसनी, छात्र ने अपने ही घरवालों पर चलाई गोलियां, तीन लोगों की मौत

Texas Shooting: अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल के 19 वर्षीय गौरव चोपड़ा ने कथित तौर पर अपने माता-पिता और दादी पर गोली चला दी. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई.

Texas Shooting: अमेरिका के टेक्सास से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां 19 साल के गौरव चोपड़ा ने कथित तौर पर अपने ही माता-पिता और दादी पर फायरिंग कर दी. इस हमले में पिता स्वीरा राम, मां कमलेश रानी और दादी मिंदर कौर की मौत हो गई. बताया गया कि उसने अपने भाई पर भी गोली चलाई, लेकिन वह बच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस मौके पर पहुंची तो दो लोग मृत मिले और आरोपी वहां से भाग चुका था. घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू हुई और एक कार चेज के दौरान उसे पकड़ लिया गया. इस पीछा करने में दो लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. गौरव की कार से पुलिस को एक हैंडगन मिली और शक है कि उसी हथियार से हत्या की गई.

मकसद पर रहस्य

अधिकारियों ने अभी तक इस वारदात के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है. हिडाल्गो काउंटी के शेरिफ एडी गुएरा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कुछ बातें कहीं, लेकिन जांचकर्ताओं ने उन्हें सही नहीं माना. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-फ्रांस में शराब पर रोक, गर्मी से मौत का खतरा या कुछ और?

अदालत में पेशी और आरोप

गौरव चोपड़ा को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया. उस पर कई लोगों की हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि वह यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास रियो ग्रांडे वैली का छात्र है. यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें जानकारी है कि उनके एक छात्र का नाम कैंपस से बाहर चल रही आपराधिक जांच में सामने आया है और वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read