देश

‘पेपर लीक पूरी तरह फर्जी’, री-नीट यूजी पर NTA का बड़ा बयान, छात्रों से की खास अपील

Re-NEET UG 2026: 21 जून को होने वाले दोबारा NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही हैं. कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रश्न पत्र लीक हो गया है या परीक्षा से पहले ही उपलब्ध कराया जा रहा है. इन भ्रामक दावों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर स्पष्टीकरण जारी किया है. NTA ने साफ कहा है कि इस तरह की सभी खबरें गलत और भ्रामक हैं. एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

एनटीए ने क्या कहा?

एनटीए ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर फैल रहे कुछ ऐसे मैसेज दिखे हैं, जिनमें नीट (यूजी) 2026 की दोबारा परीक्षा के प्रश्न-पत्र के ‘लीक’ होने, पहले से मिल जाने या ‘बिक्री’ का दावा किया जा रहा है. ये दावे झूठे और धोखाधड़ी वाले हैं और इनका मकसद लोगों को गुमराह करना है. ऐसा कंटेंट संगठित नकल कराने वाले गिरोहों का काम है, जो छात्रों और उनके परिवारों की चिंता का फायदा उठाते हैं. उनका मकसद नकली ‘पेपर’ बेचकर पैसे ऐंठना है और फैल रहा हर ऐसा दावा मनगढ़ंत है. ”

फ्रॉड पर होगी कार्रवाई- NTA

एनटीए ने कहा है कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद है. सभी छात्रों के लिए निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. एजेंसी ने बताया कि ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट और चैनलों पर नजर रखी जा रही है जो गलत या भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं. इन्हें संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर क्राइम विभाग को रिपोर्ट किया जा रहा है ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके.


ये भी पढ़ें: इंडिया ब्लॉक की ‘महाबैठक’: CM विजय के सहारे 2029 की तैयारी! अखिलेश-ममता भी होंगे शामिल


अफवाहों पर ध्यान ना दें- NTA

एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह की अफवाहें फैलाना, खरीद-फरोख्त या पेपर दिलाने का झांसा देना एक गंभीर अपराध है. ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें, न ही पैसे दें और न ही उसे दूसरों तक भेजें. केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट और वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल से मिली जानकारी को ही सही माना जाए. एनटीए ने छात्रों से कहा है कि वे अपनी तैयारी पर ध्यान दें और किसी भी अफवाह से प्रभावित न हों, क्योंकि सफलता का आधार सिर्फ मेहनत और सही तैयारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

19 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

29 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

30 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

57 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago