देश

‘तोहार लहंगा…महिलाएं सावधान भैया जी मैदान में आ चुके हैं…’ रवि किशन को टिकट मिलने पर नेहा राठौड़ का तंज

Neha Singh Rathod taunt on Ravi Kishan: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 2 मार्च को 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. इस लिस्ट में यूपी की सबसे अधिक 51 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन को एक बार फिर यूपी के गोरखपुर से प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में रवि किशन को एक बार फिर टिकट मिलने पर भोजपुरी गायिका नेहा राठौड़ ने तंज कसा है.

भोजपुरी गायिका ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि गोरखपुर की महिलाएं सावधान रहें, भैया जी भाजपा की टिकट पर फिर से मैदान में आ चुके हैं. नेहा ने यह तंज रवि किशन के गाने तोहार लहंगा को लेकर किया है. वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के दूसरे बड़े स्टार्स मनेाज तिवारी, दिनेश यादव और पवन सिंह को लेकर भी निशाना साधा है.

ये भी पढ़ेंः वोट के बदले नोट केस पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला- मुकदमे की कार्रवाई से नहीं बच सकते सांसद और विधायक

पवन सिंह आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से कर चुके इंकार

हालांकि पवन सिंह ने 3 मार्च को आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. ऐसे में नेहा ने उन पर भी तंज कसा है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भोजपुरी के ये चारों खंभे अगर भाजपा के सांसद बन जाते तो महिलाओं का कितना कल्याण कर सकते थे! बेटी बचाओ का नारा बुलंद कर सकते थे. इतना ही नहीं नेहा सिंह ने पवन सिंह के बंगाली लड़कियों को लेकर गाए भोजपुरी गीतों को लेकर भी निशाना साधा है. बता दें कि इससे पहले भी यूपी में विधानसभा चुनाव के दौरान नेहा सिंह ने बीजेपी को लेकर यूपी में का बा गीत गाया था जो कि काफी चर्चा में रहा था.

ये भी पढ़ेंः भाजपा के एक और दिग्गज नेता का चुनावी राजनीति से मोहभंग, जानें क्यों पीछे हटे गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

3 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

8 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

16 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

30 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

35 minutes ago