देश

नेपाल के गृहमंत्री की भारत यात्रा क्यों अहम? अमित शाह संग सुरक्षा और सीमा मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Nepal Home Minister India Visit: नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग अगले हफ्ते भारत दौरे पर आ रहे हैं. गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा होगा. इस दौरान उनकी भारत के गृहमंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात होने वाली है. दोनों नेताओं के बीच सुरक्षा और द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है.

नेपाल के गृह मंत्रालय और नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास ने गुरुंग के भारत दौरे की पुष्टि की है. अधिकारियों के मुताबिक, वह 12 अक्टूबर को भारत के लिए रवाना होंगे. इसके अगले दिन यानी 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली बंगाल की खाड़ी पहल (BIMSTEC) देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक में हिस्सा लेंगे.

पहली बार होगी BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक

इस बैठक में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, श्रीलंका और थाईलैंड के गृह मंत्री शामिल होंगे. खास बात यह है कि 1997 में BIMSTEC की स्थापना के बाद पहली बार इस संगठन के गृह मंत्रियों की औपचारिक बैठक आयोजित की जा रही है.

बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. इनमें आतंकवाद, अंतरराष्ट्रीय अपराध, कानून-व्यवस्था, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल जैसे विषय शामिल हो सकते हैं.

आतंकवाद और अपराध पर रहेगा फोकस

BIMSTEC के सदस्य देश पिछले कुछ वर्षों से सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं. 2018 में काठमांडू में हुए चौथे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भी नेताओं ने आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराध से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी.

मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले BIMSTEC के गृह सचिवों की बैठक भी होगी. इसमें जिन मुद्दों पर चर्चा होगी, उन्हें बाद में गृह मंत्री स्तर की बैठक में आगे बढ़ाया जाएगा.


ये भी पढ़ें: रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन


अमित शाह से होगी अलग बैठक

भारत दौरे के दौरान सुदन गुरुंग अपने दूसरे समकक्षों के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें कर सकते हैं. हालांकि, सबसे अहम मुलाकात अमित शाह के साथ मानी जा रही है. दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग, सीमा से जुड़े विषयों और आपसी समन्वय जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है. यह दौरा भारत-नेपाल संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

21 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

25 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

40 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

46 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

57 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

1 hour ago