देश

गोवा में ओशो ध्यान केंद्र से ‘लापता’ हुई नेपाल के महापौर की बेटी, दो दिन बाद पुलिस को होटल में मिली

Nepal Mayor’s daughter Missing in Goa: नेपाल की मेयर की बेटी के गोवा से लापता होने के बाद पुलिस ने तेजी से सर्च ऑपरेशन चलाया और उसे एक होटल से ढूंढ निकाला. नेपाल के धनगढ़ी सब-मेट्रोपोलिटन सिटी के मेयर गोपाल हमाल की बेटी आरती हमाल पिछले कुछ महीनों से गोवा में थी और सोमवार को कहीं गायब हो गई थीं. इसकी सूचना सामने आते ही गोवा के पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था. फिलहाल आरती के सम्बंध में अधिकारियों ने जानकारी दी कि वह उत्तरी गोवा के मंड्रेम के एक होटल में मिली हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक आरती ओशो मेडिटेशन सेंटर में थी और सोमवार को लापाता हो गई थीं. इसके बाद उनकी तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था. पुलिस ने जानकारी दी कि लापता होने से पहले सोमवार रात को आरती को अश्वेम ब्रिज के पास देखा गया था. इसी के बाद एक के बाद एक कई जानकारी सामने आई और फिर उनको ढूंढ निकाला गया. वहीं बेटी की जानकारी मिलने के बाद पिता गोपाल हमाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है और कहा है, सभी शुभचिंतकों को सूचित करता हूं की मेरी बड़ी बेटी आरती गोवा में सकुशल मिली. गोवा में रहने वाले मैं सभी लोगों को आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मेरी बेटी को खोजने में मदद की. मेरी बड़ी बेटी आरती, छोटी बेटी आरजू और दामाद जी ने मुझे सारी जानकारी दी.

ये भी पढ़ें-Saharanpur: हवाई जहाज का तेल लूटने के लिए मची भगदड़… लखनऊ से वाराणसी जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा

पिता ने की थी तलाश करने की अपील

बता दें कि गोपाल हमाल ने बेटी आरती के लापता होने की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर ही शेयर की थी और लिखा था,”मेरी बड़ी बेटी आरती ओशो साधक है और ओशो ध्यान के लिए कुछ महीनों से गोवा में रह रही है.” उन्होंने आगे कहा था कि जैसा कि मुझे उसके दोस्त से खबर मिली है कि “कल से उसका जोरबा वाइब असबिन ब्रिज से लापता है, मैं गोवा में रहने वाले शुभचिंतक भाइयों और बहनों से खोज में मदद करने की अपील करता हूं. साथ ही, मेरी छोटी बेटी आरजू और दमाद आरती की तलाश के लिए आज रात विमान से गोवा पहुंच रहे हैं. मैं आपसे आवश्यक सहायता के लिए अनुरोध करता हूं.” इस पोस्ट के बाद ही पुलिस ने गोपाल हमाल से संपर्क किया था और फिर सर्च ऑपरेशन चलाकर दो दिन के अंदर उसे ढूंढ निकाला.

दो दोस्तों के साथ मिलीं होटल में

पुलिस ने बताया कि आरती हमाल 25 मार्च को जिस जगह से लापता हुई थी वहां से 20 किलोमीटर दूर स्थित चोपडेम गांव के होटल में मिली हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमाल एक महीने पहले उत्तर गोवा में मांद्रेम के निकट ओशो के ध्यान केंद्र में आई थी और यहीं से उसके लापता होने की सूचना मिली थी. इसके बाद केंद्र के प्रबंधन ने इस संबंध में मांद्रेम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. आरती को आखिरी बार 25 मार्च को सिओलिम में देखा गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा कि जब उन्होंने आखिरी बार उसे देखा था तो वह पूरी तरह होशो-हवास में थीं. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने राज्य के काणकोण स्थित ओशो के एक अन्य केंद्र में उसकी तलाश शुरू की. वह अक्सर गोवा आती रहती है. वह अपना फोन ओशो के ध्यान केंद्र में ही भूल गई थी, जिससे तकनीकी निगरानी के माध्यम से उसका पता नहीं लगाया जा सका. पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस ने उत्तरी गोवा के पेरनेम तथा मांद्रेम इलाकों में और उसके आसपास के सभी होटलों की तलाशी ली और फिर बुधवार को हमाल अपनी दो अन्य दोस्त के साथ चोपडेम गांव में स्थित होटल में मिलीं. अधिकारी ने बताया कि पुलिस उसके बयान दर्ज कर रही है और उसके परिवार के सदस्य भी गोवा पहुंच चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

11 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

13 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

41 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

60 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago