शुभमन गिल (फोटो- पीटीआई)
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर आईपीएल में 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यहां चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए बुधवार को 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. आईपीएल के एक बयान में कहा गया, ‘‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.’’
चेन्नई सुपर किंग्स से करना पड़ा था हार का सामना
गिल की अगुवाई वाली टीम को टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में पहली हार का सामना करना पड़ा जब मंगलवार को यहां गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे 63 रन से हरा दिया. पहली बार किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर रहे गिल की अगुआई में टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच छह रन से जीता था. गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एकतरफा टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से मिली 63 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में पिछड़ गये.
उन्होंने बल्लेबाजी में हमें पछाड़ दिया
सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद छह विकेट पर 206 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. गुजरात टाइटन्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी. गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘उन्होंने बल्लेबाजी में हमें पछाड़ दिया और फिर जब वे गेंदबाजी कर रहे थे तो उनका कार्यान्वयन बहुत बढ़िया रहा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पावरप्ले में अच्छे रन नहीं बना सके. हमें 190 से 200 रन के लक्ष्य की उम्मीद थी क्योंकि यह अच्छा विकेट था. लेकिन बल्लेबाजी में हमने निराश किया.’’
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…