देश

पीएम मोदी ने राजमाता अमृता रॉय से फोन पर की बात, बीजेपी ने कृष्णानगर सीट से बनाया है उम्मीदवार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से बीजेपी ने राजमाता अमृता रॉय को टिकट दिया है. इस सीट पर टीएमसी की ओर से महुआ मोइत्रा चुनावी मैदान में हैं. 2019 में यहां से महुआ मोइत्रा ने बीजेपी प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की थी. बीजेपी की ओर से टिकट मिलने के बाद बुधवार (27 मार्च) को पीएम मोदी ने राजमाता अमृता रॉय से फोन पर बात की.

पीएम मोदी ने अमृता रॉय से फोन पर की बात

पीएम मोदी ने अमृता रॉय से चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में गरीबों का पैसा लूटा गया है, वह किसी भी संपत्ति या धन के रूप में वापस उन सभी के पास आ जाए, इसके लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ईडी ने भ्रष्टाचारियों की संपत्ति कुर्क की है.

पीएम ने यह भी कहा कि एक तरफ बीजेपी देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है तो दूसरी तरफ सभी भ्रष्टाचारी एक-दूसरे को बचाने के लिए एक साथ आ गए हैं. पीएम ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल राज्य में ‘परिवर्तन’ के लिए मतदान करेगा. वहीं अमृता रॉय ने भी पीएम मोदी को भरोसा दिलाया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी.

20 मार्च को बीजेपी की सदस्यता ली थी

बता दें कि बीजेपी ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ कृष्णानगर सीट से राजमाता अमृता रॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है. राजमाता अमृता रॉय राजबाड़ी (रॉयल पैलेस) की राजमाता हैं. उन्होंने इसी महीने 20 मार्च को बीजेपी की सदस्यता ली थी. जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे, बीजेपी उन्हें टिकट दे सकती है. सियासी जानकारों का मानना है कि अमृता रॉय की उम्मीदवारी से बीजेपी को बढ़ावा मिलेगा और वह महुआ मोइत्रा को भी टक्कर दे सकेंगी.

महुआ मोइत्रा ने दर्ज की थी जीत

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो कृष्णानगर सीट से टीएमसी की महुआ मोइत्रा ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने बीजेपी के कल्याण चौबे को 63 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. जहां पर महुआ मोइत्रा को सबसे अधिक मत मिले थे, वे तीन विधानसभाएं थीं. जिनमें चोपड़ा, पलाशीपारा और कालीगंज विधानसभा शामिल है. लेकिन बीते पांच सालों में बीजेपी ने कालीगंज विधानसभा में संगठन को काफी मजबूत कर सियासी जमीन को तैयार कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

31 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago