इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने भारत के साथ दोस्ती और सम्मान की एक नई मिसाल पेश की है. नेतनयाहू ने इजराइल के आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में सेरेमोनियल मशाल प्रज्वलित करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को विशेष रूप से आमंत्रित किया है. इजराइल के इतिहास में यह बेहद दुर्लभ और ऐतिहासिक मौका है, क्योंकि यह सम्मान आमतौर पर केवल इजराइली नागरिकों को ही दिया जाता है.
नेतनयाहू ने खुद कैप्टन स्मित मछार से फोन पर बातचीत की और हवा में हुए एक खौफनाक हमले को अपनी सूझबूझ से नाकाम करने के लिए उनकी अदम्य बहादुरी की जमकर तारीफ की.
इजराइली पीएम ने कैप्टन मछार को भारत, इजराइल और पूरी दुनिया का ‘असली हीरो’ करार दिया. बातचीत के दौरान नेतनयाहू ने उनके जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की, साथ ही उनके परिवार को अपनी ओर से शुभकामनाएं भी भेजीं.
आपको बता दें कि कॉकपिट में हुए हमले के दौरान कैप्टन स्मित मछार ने अपनी जान की परवाह किए बिना असाधारण साहस और त्वरित सूझबूझ का परिचय दिया था. उनके इस साहसिक कदम की बदौलत विमान में सवार सभी 174 यात्रियों की जिंदगी सुरक्षित बच सकी थी. घटना में घायल होने के बाद कैप्टन मछार फिलहाल अबू धाबी के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका डॉक्टरी इलाज और रिकवरी चल रही है.
कूटनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, किसी विदेशी नागरिक और राष्ट्र प्रमुख को स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने जैसा प्रतिष्ठित सम्मान देना दोनों देशों के बीच मजबूत होते रणनीतिक और मानवीय रिश्तों को दर्शाता है. भारतीय पायलट के इस अदम्य साहस की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है.
यह भी पढ़ें: गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना
-भारत एक्सप्रेस
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…
ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…
CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…